Chikheang Publish time 2026-2-16 16:26:25

ड्राइवर की लापरवाही से शारदा नहर में गिरी तेज रफ्तार बोलेरो, बाल-बाल बचे नौ लोग

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Nahar-me-giri-car-1771239894555_m.webp



संवाद सूत्र, बेहंदर। जरा सी जल्दबाजी में एक चालक ने अपने साथ छह और जिंदगियों को खतरे में डाल दिया। तिलक समारोह से रविवार रात वापस जा रही बोलेरो नहर मार्ग पर अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरी। गनीमत रही कि नहर में पानी कम था। सभी बोलेरो से सुरक्षित बाहर निकल आए। किसी को चोट नहीं आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को क्रेन से बाहर निकलवाया गया।

उन्नाव के औरास थाने के ग्राम दलेलपुर के रणजीत कुमार ने रविवार की रात बोलेरो से कासिमपुर के ग्राम नेवादा अलादादपुर स्थित रिश्तेदारी में तिलक कार्यक्रम में आए थे। साथ में परिवार के छह लोग और भी थे। रात करीब 12 बजे सभी बोलेरो में सवार होकर घर जा रहे थे।

रास्ते में कासिमपुर के ग्राम कहचारी के निकट शारदा नहर मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। नहर में इन दिनों पानी कम था। बोलेरो गिरते ही चीख-पुकार मच गई। खिड़की खोलकर सभी बोलेरो से सुरक्षित बाहर निकले और पुलिस को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- शूटर शोएब अहमद के हत्यारों की गिरफ्तारी ना होने पर बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, यातायात रोका

हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ बिलग्राम रविप्रकाश सिंह ने बताया हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। बाेलेरो को क्रेन की मदद से नहर से बाहर निकाला गया है। सभी लोग अपने घर को चले गए।
Pages: [1]
View full version: ड्राइवर की लापरवाही से शारदा नहर में गिरी तेज रफ्तार बोलेरो, बाल-बाल बचे नौ लोग