Chikheang Publish time 2026-2-16 16:26:28

Vijay-Rashmika Wedding: आ गई डेट! इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे विजय-रश्मिका? वेडिंग कार्ड वायरल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/rashmika-(2)-1771239827305_m.webp

विजय रश्मिका का वेडिंग कार्ड हुआ वायरल



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं। कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि साउथ एक्टर-एक्ट्रेस फरवरी की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ जाएगी।
वेडिंग कार्ड हुआ वायरल

दरअसल एक वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की शादी की डेट और रिसेप्शन की डेट मेंशन है। आइए जानते हैं इसके मुताबिक दोनों किस दिन शादी करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- VD14 Title: शादी की चर्चा के बीच Vijay-Rashmika का बड़ा एलान, इस खास दिन पर देंगे सरप्राइज
इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे विजय-रश्मिका

विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना के नाम से जो ये वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है उसके अनुसार विजय और रश्मिका की शादी 26 फरवरी को एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी। वहीं 4 मार्च को उनका रिसेप्शन होगा। मीडिया में चल रहे वेडिंग रिसेप्शन के इनवाइट में बताया गया है कि वे उन लोगों के साथ जश्न मनाने में कैसे यकीन रखते हैं जो इसका हिस्सा रहे हैं। वेडिंग कार्ड में डेट मेंशन करते हुए लिखा, \“हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद से रश्मिका और मैं 26.02.26 को एक छोटे और खास समारोह में शादी करेंगे\“।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/16/template/image/vijay-rashmika-1771240068745.jpg
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी

खबर है कि मंदाना और देवराकोंडा ने पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली थी। हालांकि उन्होंने सगाई की खबर अनाउंस नहीं की, लेकिन बाद में जिन अलग-अलग इवेंट्स में वे शामिल हुए, उनमें दोनों ने इससे इनकार भी नहीं किया।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/16/template/image/vijay-rashmika-(1)-1771240089922.png

दोनों ने पहली बार तेलुगु फिल्म गीता गोविंदम (2018) में साथ काम किया, जो बहुत बड़ी हिट हुई और उन्हें साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बना दिया। उनकी केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया। वे डियर कॉमरेड (2019) में फिर से साथ आए। एक ही समय में एक जैसी जगहों पर अक्सर छुट्टियां मनाना, त्योहारों का जश्न, सोशल मीडिया पोस्ट और एक-दूसरे की फिल्मों के लिए हल्का पब्लिक सपोर्ट ने उनके रिश्ते की अफवाहों को और बढ़ा दिया।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/16/template/image/vijay-rashmika-(3)-1771240109689.png

हालांकि इस वेडिंग कार्ड को भी दोनों में से किसी ने ऑफिशियली पोस्ट नहीं किया है। इसीलिए इसमें लिखी डेट की पुष्टी जागरण नहीं करता है।

यह भी पढ़ें- कल होगी Vijay-Rashmika की शादी? उदयपुर से वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी
Pages: [1]
View full version: Vijay-Rashmika Wedding: आ गई डेट! इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे विजय-रश्मिका? वेडिंग कार्ड वायरल