Chikheang Publish time 2026-2-16 16:26:46

गाजियाबाद में वायु प्रदूषण का कहर जारी, इंदिरापुरम की हवा सबसे खराब; AQI 300 के पार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Ghaziabad-city-(1)-1771240524282_m.webp

गाजियाबाद शहर का नजारा। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। मौसम साफ होने के बाद भी प्रदूषण के स्तर में ज्यादा गिरावट नहीं आ रही है। सोमवार गाजियाबाद का एक्यूआई 272 दर्ज किया गया और हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा लोनी का एक्यूआई दोपहर तक सबसे खराब 325 तक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एप पर दिखा, लेकिन शाम को तकनीकी दिक्कत की वजह से यह अपडेट नहीं हुआ। सभी स्टेशन में इंदिरापुरम की हवा सबसे अधिक खराब श्रेणी में रही।

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग की तमाम कवायद के बाद भी जिले की हवा साफ नहीं हो पा रही है। प्रदूषण के स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। गाजियाबाद के चार स्टेशन में से लोनी का एक्यूआई सोमवार को अपडेट नहीं हुआ। इंदिरापुरम में एक्यूआई 304 रहा।

गाजियाबाद में ग्रेप के नियमों का लगातार पालन कराए जाने की जरूरत है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग प्रदूषण की रोकथाम में लापरवाही बरत रहे हैं। सर्दी कम होने के बाद अलाव जलाना भी कम हुआ है लेकिन हवा में प्रदूषण बना हुआ है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि धूल न उड़े इसके लिए लगातार छिड़काव कराने की अपील नगर निगम से की जा रही है। नगर निगम सभी क्षेत्रों और मुख्य मार्ग पर छिड़काव करा रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों में भी निगरानी की जा रही है, जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके।
कहां कितना है एक्यूआई?

[*]गाजियाबाद का एक्यूआई- 272
[*]इंदिरापुरम- 304
[*]लोनी- अपडेट नहीं
[*]संजयनगर-219
[*]वसुंधरा-279
Pages: [1]
View full version: गाजियाबाद में वायु प्रदूषण का कहर जारी, इंदिरापुरम की हवा सबसे खराब; AQI 300 के पार