deltin33 Publish time 2026-2-16 16:56:33

PM Kisan Samman Nidhi : पीएम किसान की अगली किस्त पर सस्पेंस, क्या आपने बनवाई फार्मर आईडी?

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/PM-Kisan-Scheme-1771242417093_m.webp

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।



संवाद सूत्र, बेतिया । केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब सभी पात्र किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य किया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक हर लाभार्थी किसान की फार्मर आईडी तैयार नहीं हो जाती, तब तक योजना की किस्तें जारी रहेंगी, लेकिन आगे चलकर बिना सत्यापित फार्मर आईडी के भुगतान पर रोक भी लग सकती है।

प्रशासन का कहना है कि फार्मर आईडी से किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार होगा, जिससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और वास्तविक किसानों तक ही योजना का लाभ पहुंचेगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर पंजीकरण की प्रक्रिया तेज की जा रही है। किसानों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवा लें, ताकि सम्मान निधि की राशि समय पर मिलती रहे।
फार्मर आईडी बनाने में बेतिया अंचल अव्वल

सदर बेतिया अंचल किसान फार्मर आईडी बनाने के लिए अब तक 2953 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है, जिनमें से 77.5 प्रतिशत से अधिक किसानों की फार्मर आईडी तैयार हो चुकी है। शेष आईडी को भी तीव्र गति से बनाया जा रहा है।

अंचलाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में फार्मर आईडी बनाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में किसानों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर आईडी बनाई गई थी।

फिलहाल कैंप नहीं लगाए जा रहे हैं, लेकिन फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और सहायता कार्यक्रमों का सीधा लाभ फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों तक पहुंचेगा।

सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को समय पर लाभ मिल सकेगा। वहीं किसानों से अपील किया कि जिन किसानों की आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अंचल कार्यालय से संपर्क कर शीघ्र फार्मर आईडी बनवा लें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Pages: [1]
View full version: PM Kisan Samman Nidhi : पीएम किसान की अगली किस्त पर सस्पेंस, क्या आपने बनवाई फार्मर आईडी?