Chikheang Publish time 2026-2-16 16:56:45

बल‍िया में हवा भरने वाली टंकी फटने से महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/death-1771242607575_m.webp

बलिया के बांसडीह में एयर कंप्रेसर टंकी फटने से महिला की मौत, पति घायल।



जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के केवरा चट्टी पर सोमवार दोपहर एक भीषण हादसे में एयर कंप्रेसर टंकी फटने से दुकानदार की पत्नी की मौत हो गई, जबकि दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

केवरा गांव निवासी रवि कुमार वर्मा बांसडीह-सहतवार मार्ग पर टायरों में हवा भरने और पंक्‍चर बनाने की दुकान चलाते हैं। सोमवार दोपहर उनकी पत्नी रेनू देवी घर से भोजन लेकर दुकान पर आई थीं। रवि उन्हें दुकान में बैठाकर पास ही चाय लेने गए। जैसे ही वह चाय लेकर लौटे, दुकान में रखी हवा की बड़ी टंकी अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गई।

धमाका इतना भयंकर था कि पति-पत्नी दुकान के भीतर छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रेनू देवी ने दम तोड़ दिया, जबकि रवि के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है।

इस हृदयविदारक घटना से रवि के 12 वर्षीय पुत्र राजीव अपने माता का सहारा खो बैठा है। अस्पताल पहुंचे ग्राम प्रधान दिलीप तिवारी, बृजेश सिंह, अजीत मिश्रा और रमेश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Pages: [1]
View full version: बल‍िया में हवा भरने वाली टंकी फटने से महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल