cy520520 Publish time 2026-2-16 16:56:50

Himachal News: स्मार्ट मीटर लगाने के बाद घर का आ गया एक लाख रुपये बिजली बिल, परेशान दुकानदार पहुंचा सीधे दफ्तर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Bijli-Bill-1771242788909_m.webp

जिला कांगड़ा के डाडासीबा में एक घर का एक लाख रुपये बिजली बिल आ गया। प्रतीकात्मक फोटो



संवाद सूत्र, डाडासीबा कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक दुकानदार को स्मार्ट मीटर लगाने के बाद एक लाख रुपये बिजली बिल आ गया। जिले में डाडासीबा के समीपवर्ती ढोंटा गांव के निवासी निशांत कुमार उस समय हैरान रह गए, जब उनके घर लगे स्मार्ट मीटर का महज 20 दिनों का बिजली बिल लगभग एक लाख रुपये आ गया।

इतनी भारी-भरकम राशि का बिल देखकर उपभोक्ता के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत बढ़ल स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय का रुख किया।
बिजली का सामान्य घरेलू उपयोग

निशांत कुमार ने बताया कि उनके घर में सामान्य घरेलू उपयोग ही होता है और इतनी अधिक खपत होना संभव नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि यह स्मार्ट मीटर में तकनीकी खराबी या रीडिंग की त्रुटि का मामला हो सकता है। मामले को लेकर उपभोक्ता बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे।
क्या कहते हैं अधिकारी

वहीं, विद्युत मंडल देहरा के अधिशाषी अभियंता बलेश कुमार ने उपभोक्ता को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया यह तकनीकी त्रुटि प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि संबंधित मीटर की जांच करवाई जाएगी और यदि बिल में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जाएगा।
कई बार जेनरेट हो जाता है असामान्य बिल

बलेश कुमार ने बताया कि कई बार स्मार्ट मीटर में सिस्टम अपडेट या डाटा ट्रांसमिशन की वजह से असामान्य बिल जनरेट हो जाता है, जिसे जांच के बाद ठीक कर दिया जाता है।
शिकायत के बाद दुरुस्त किया बिल

उन्होंने जांच करके बिल ठीक करवाया और 500 के करीब बिल उपभोक्ता को दिया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि किसी को भी इस तरह की समस्या आती है तो वे घबराएं नहीं और सीधे बोर्ड से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें: HRTC बस में कंडक्टर ने टिकट के लिए युवती के कंधे पर हाथ रखा तो जड़ दिया थप्पड़, बीच सड़क हुआ खूब हंगामा
Pages: [1]
View full version: Himachal News: स्मार्ट मीटर लगाने के बाद घर का आ गया एक लाख रुपये बिजली बिल, परेशान दुकानदार पहुंचा सीधे दफ्तर