Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए 10 हजार स्टेप्स चलना है काफी? यहां पढ़ें इस सवाल का सही जवाब

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/10k-steps-for-heart-health-1771242794011_m.webp

कैसे रखें अपने दिल को मजबूत? (Picture Courtesy: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फिट रहने के लिए आजकल हर कोई इस कोशिश में रहता है कि उसके दिन के 10 हजार स्टेप्स पूरे हो जाएं। स्मार्टवॉच और फिटनेस ऐप्स भी इतने स्टेप्स पूरे होते ही बधाई देने लगते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों को लगता है कि 10 हजार स्टेप्स के साथ ही, उन्होंने अपने दिल को भी सुरक्षित कर लिया है।

हालांकि, डॉक्टर्स का मानना इससे अलग है। इस बारे में डॉ. आशीष कुमार (सीनियर कंसल्टेंट, कार्डियोलॉजी, अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद) बताते हैं कि दिल की सेहत के लिए स्टेप काउंट के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि आप कैसे वॉक कर रहे हैं। मॉल में टहलते हुए, ऑफिस के कॉरिडोर में घूमते हुए या फोन पर बात करते हुए भी 10 हजार स्टेप्स पूरे कर सकते हैं, लेकिन इससे दिल को जरूरी ट्रेनिंग नहीं मिलती।
सही तरीके से वॉक करना है जरूरी

डॉक्टर बताते हैं कि दिल की सेहत में तभी सुधार होता है, जब आप सही तरीके से वॉक करें। वॉक ऐसी होनी चाहिए, जिसमें आपकी सांसेंऔर हार्ट बीट तेज हो, शरीर गर्म महसूस हो और हल्की-सी सांस फूले, लेकिन आप बातचीत कर पाएं।

इसी वजह से 30 मिनट की तेज चाल से की गई वॉक, पूरे दिन की आरामदेह टहल से कहीं ज्यादा फायदेमंद होती है। इससे ब्लड वेसल्स की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है, इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधरती है और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। डॉक्टर के अनुसार, रोजाना 7 से 8 हजार स्टेप्स भी अगर सही तरीके से चले जाएं, तो दिल की सेहत में काफी सुधार हो सकता है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/16/template/image/10k-steps-for-heart-health-(1)-1771242962111.jpg

(AI Generated Image)
10 हजार स्टेप्स भी नहीं हैं काफी?

हालांकि, मॉडर्न लाइफस्टाइल में 10 हजार स्टेप्स भी कई बार कम पड़ जाते हैं। लंबे समय तक बैठकर काम करना, डायबिटीज, पेट के आसपास जमा चर्बी, हाई ट्राइग्लिसराइड्स या दिल की बीमारी का पारिवारिक इतिहास, इन स्थितियों में सिर्फ चलना काफी नहीं होता। ऐसे मामलों में शरीर को कंडीशनिंग की जरूरत होती है, न कि सिर्फ हल्की-फुल्की एक्टिविटी।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/16/template/image/healthy-heart-1771243087182.jpg

दिल को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि आप हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की लगातार मीडियम इंटेसिटी की एक्सरसाइज करें। इसमें तेज चलना, साइक्लिंग या सीढ़ियां चढ़ना शामिल हो सकता है। साथ ही, हल्की स्ट्रेंथ एक्सरसाइज भी फायदेमंद मानी जाती है।

रोजाना 10 हजार स्टेप्स पूरे करना अच्छी बात है। इससे पता चलता है कि आप दिनभर एक्टिव रहे हैं, लेकिन यह दिल की सुरक्षा को कोई गारंटी नहीं देता।
यह भी पढ़ें- नसों में जम रही गंदगी? कम उम्र में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करेंगे ये 5 फूड्स   
यह भी पढ़ें- बच्चों की खान-पान की आदतें दे रही हैं हार्ट अटैक को न्योता, डाइट में आज ही करें 5 बदलाव
Pages: [1]
View full version: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए 10 हजार स्टेप्स चलना है काफी? यहां पढ़ें इस सवाल का सही जवाब