deltin33 Publish time 2026-2-16 18:01:08

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने एक्टर विजय की पत्नी से मांगी माफी, इस बयान पर मचा था बवाल

तमिलनाडु की राजनीति में बयानबाजी को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन (Nainar Nagendran) ने अभिनेता से नेता बने विजय पर की गई अपनी विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने सोमवार को अपने उस बयान पर अफसोस जताया, जिसमें उन्होंने अभिनेता से राजनेता बने विजय पर राजनीतिक टिप्पणी करते हुए अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन का नाम ले लिया था। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी “गलती से” की गई थी और उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।



भाजपा अध्यक्ष ने मांगी माफी



नागेंद्रन ने बयान में कहा, “यह बात मुझसे अनजाने में निकल गई। हमारी ऑल इंडिया महिला विंग की प्रमुख वनथी श्रीनिवासन और अन्नामलाई ने इस मुद्दे पर मुझसे बात की है। अगर मेरे बयान से किसी को दुख हुआ है, तो मैं दिल से खेद व्यक्त करता हूं।” यह विवाद तब बढ़ा, जब तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने अभिनेता से नेता बने विजय पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राजनीति में सफल होने के लिए उन्हें “पहले त्रिशा के घर से बाहर आना चाहिए।” यह बयान विजय के उस दावे के जवाब में दिया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूत चुनौती पेश करेगी। एक कार्यक्रम के दौरान नागेंद्रन ने विजय की राजनीतिक महत्वाकांक्षा का मजाक उड़ाते हुए कहा कि “जो व्यक्ति छत पर भी नहीं चढ़ सकता, वह स्वर्ग पर चढ़ने का सपना देख रहा है।” उन्होंने हंसते हुए यह भी कहा, “बेचारे को बिल्कुल अनुभव नहीं है। पहले अपने घर से बाहर आओ। पहले त्रिशा के घर से बाहर आओ, फिर कुछ हो सकता है।” इस बयान के बाद राजनीतिक और फिल्मी हलकों में प्रतिक्रिया देखने को मिली।




संबंधित खबरें
Ajit Pawar Plane Crash: ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए भेजा जाएगा देश से बाहर! सरकार ने लिया बड़ा फैसला अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 6:11 PM
कॉरपोरेट फाइलिंग में बड़े रिफॉर्म की तैयारी, कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय जल्द ही भेजेगा कैबिनेट नोट : सूत्र अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 6:04 PM
January WPI : 10 महीने की ऊंचाई पर थोक महंगाई, 0.83% से बढ़कर 1.81% पर पहुंची अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 5:09 PM

बयान पर मचा था बवाल



नागेंद्रन के इस बयान पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई नेताओं ने इसे गलत बताया और BJP पर व्यक्तिगत हमले करने का आरोप लगाया। सत्ताधारी DMK के नेताओं ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी महिलाओं के प्रति सम्मान की कमी दिखाती है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि किसी अभिनेत्री का नाम राजनीतिक बहस में क्यों घसीटा गया। अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन ने अपने कानूनी सलाहकार के जरिए इस बयान की निंदा की और कहा कि वह राजनीतिक रूप से तटस्थ हैं। जारी बयान में कहा गया, “मेरे क्लाइंट ने कभी नहीं सोचा था कि राज्य की राजनीति में ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति की ओर से इतनी अनुचित और गलत टिप्पणी की जाएगी।” उन्होंने यह भी साफ किया कि वह सिर्फ अपने काम से पहचानी जाना चाहती हैं और उनका नाम किसी और विवाद में नहीं घसीटा जाना चाहिए।
Pages: [1]
View full version: तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने एक्टर विजय की पत्नी से मांगी माफी, इस बयान पर मचा था बवाल