cy520520 Publish time 2026-2-16 18:27:06

चंडीगढ़ में हाईकोर्ट की वकील के घर में दिनदहाड़े चोरी, केस फीस के लिए मिले दो लाख रुपये और गहने ले उड़े चोर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/thieft9-1771247471033_m.webp

चोरों ने पहले कमरे और फिर अलमारी का ताला तोड़ा। उड़ा ले गए नकदी और गहने।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की वकील कमलेश के घर को चोरों ने निशाना बनाया। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। केस फीस के तौर पर मिले 2 लाख रुपये के अलावा सोने के गहने भी चुरा ले गए।

वकील के पति की शिकायत पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-52 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सोसाइटी के मकान नंबर-132 में रहने वाले कपिल चौधरी ने बताया कि वह अपनी छोटी बेटी तेजल चौधरी को लेने सेक्टर-47 स्थित माउंट कार्मल स्कूल गए थे।

दोपहर करीब 12:55 बजे घर लौटे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। अलमारी में दो लाख रुपये और एक गुलाबी रंग का पर्स गायब था। पर्स में दो मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, दो सोने के कंगन और एक सोने का मिनी सेट रखा हुआ था।

कपिल चौधरी ने बताया कि उनकी पत्नी जो दो लाख रुपये चोरी हुए हैं वह उनकी पत्नी को केस की फीस के तौर पर मिले थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का कार्य शुरू कर दिया है।
Pages: [1]
View full version: चंडीगढ़ में हाईकोर्ट की वकील के घर में दिनदहाड़े चोरी, केस फीस के लिए मिले दो लाख रुपये और गहने ले उड़े चोर