पंचकूला में सेक्टर-5 की ओर जाने वाले कई मार्ग मंगलवार को रहेंगे बंद, वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों से जाएं
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/pkl9-1771249340981_m.webpसुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक ट्रैफिक के आवागमन पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। शहर में कई मार्गों पर मंगलवार को ट्रैफिक की आवाजाही बंद रहेगी। तवा चौक से बेलाविस्टा चौक और सेक्टर-5 की ओर से आने वाले सभी मार्ग (जो इन चौकों के बीच के मार्ग पर आकर मिलते हैं) बंद रहेंगे।
इन पर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक ट्रैफिक के आवागमन पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ऐसा निर्णय लिया है।
आमजन से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। सभी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
Pages:
[1]