Chikheang Publish time 2026-2-16 20:26:50

होली पर यात्रियों को सौगात: सियालदह और आसनसोल से छपरा होते हुए गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Saran-Holi-Trains-1771255164814_m.webp

सियालदह और आसनसोल से छपरा होते हुए गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें



जागरण संवाददाता, छपरा। होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने सियालदह-गोरखपुर और आसनसोल-गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को अपने घर आने-जाने में काफी राहत मिलेगी, खासकर छपरा जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 03131 सियालदह-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन 26 फरवरी तथा 02 और 05 मार्च को सियालदह से रात 23:50 बजे प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन दोपहर 14:20 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी और आगे बढ़ते हुए शाम 18:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 03132 गोरखपुर-सियालदह होली विशेष ट्रेन 27 फरवरी तथा 03 और 06 मार्च को गोरखपुर से रात 21:00 बजे चलेगी और अगले दिन 01:05 बजे छपरा जंक्शन पहुंचकर शाम 16:20 बजे सियालदह पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 03527 आसनसोल-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन 01 मार्च को आसनसोल से दोपहर 13:20 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए रात 23:20 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन अगले दिन तड़के 03:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 03528 गोरखपुर-आसनसोल होली विशेष ट्रेन 02 मार्च को गोरखपुर से सुबह 06:30 बजे चलेगी और 09:45 बजे छपरा जंक्शन पहुंचकर रात 21:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी सहित पर्याप्त कोच लगाए गए हैं, ताकि होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।
Pages: [1]
View full version: होली पर यात्रियों को सौगात: सियालदह और आसनसोल से छपरा होते हुए गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें