Chikheang Publish time 2026-2-16 21:27:52

लॉटरी ठगी: 24 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपित बिहार से गिरफ्तार, RBI अधिकारी बनकर किया था फ्रॉड

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Chor-1771258549602_m.webp

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून। लाटरी लगने का झांसा देकर टिहरी निवासी व्यक्ति से 24 लाख रुपये की ठगी करने वाले को सीबीसीआइडी ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने आरबीआइ व इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी को अंजाम दिया था।

सात जुलाई 2021 को हिंडोलाखाल निवासी सोहनलाल रतूड़ी ने तहरीर दी। बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने खुद को आरबीआइ व इनकम टैक्स अधिकारी बनकर उन्हें ढाई करोड़ रुपये की लाटरी लगने का झांसा दिया था।

आरोपितों ने विभिन्न टैक्सों के नाम पर उनसे 24 लाख रुपये की ठगी कर दी। इस मामले में थाना हिंडोलाखाला, जिला टिहरी में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना सीबीसीआइडी सेक्टर देहरादून को सौंपी गई।

सीआइडी के विवेचक भारत सिंह ने ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल मोबाइल नंबर व खातों के बारे में जानकारी जुटाई। 11 फरवरी 2026 को सीआइडी की टीम दबिश के लिए बिहार व बंगाल भेजी गई।

13 फरवरी को जांच के बाद टीम ने आरोपित अभय कुमार सिंह को नौतन दुबे, पश्चिमी चंपारण, बिहार से गिरफ्तार कर लिया। जब आरोपित के खातों की जांच की गई तो उसके खाते में ठगी के 4.10 लाख रुपये पाए गए।

16 फरवरी को आरोपित अभय कुमार को टिहरी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। ठग के अन्य तीन साथी गंजन कुमार, नितेश कुमार झा व धनंजय यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- साइबर ठगी का नया पैंतरा, पेंशनर कार्ड के रूप में भेजी APK फाइल, खाते से निकाले 5.17 लाख

यह भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी से बचें, रोहतक एसपी की चेतावनी; 1930 पर करें शिकायत
Pages: [1]
View full version: लॉटरी ठगी: 24 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपित बिहार से गिरफ्तार, RBI अधिकारी बनकर किया था फ्रॉड