Chikheang Publish time 2026-2-16 22:56:55

राजपुरा में नेशनल हाईवे पर कार-ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/dead-body-(8)-1771264344597_m.webp

राजपुरा में नेशनल हाईवे पर कार-ट्रक की भिड़ंत। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, राजपुरा (पटियाला)। यहां अमृतसर-दिल्ली नेश्नल हाईवे पर गांव संतपुरा के पास हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब लुधियाना की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जोरदार तरीके से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार सवार युवक लालड़ू स्थित नाहर फैक्ट्री में काम करते थे और रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वे गांव संतपुरा के पास पहुंचे, तो यह हादसा हो गया। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर राजपुरा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत राजपुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, डाक्टरों ने हरप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उनका इलाज जारी है।


जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के स्वजन चेतन सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सदर की पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: राजपुरा में नेशनल हाईवे पर कार-ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत