deltin33 Publish time 2026-2-16 23:26:51

धनबाद से भारत गौरव ट्रेन: महाराष्ट्र के ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा दर्शन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Bharat-Gaurav-Train-1771265720565_m.webp

धनबाद से चलेगी भारत गाैरव ट्रेन।



जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से 28 मार्च को भारत गौरव ट्रेन चलेगी। आइआरसीटीसी की ओर से चलाई जानेवाली ट्रेन महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर व भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग समेत अजंता-एलोरा और शिरडी साईं बाबा का दर्शन कराएगी।

इस ट्रेन में स्लीपर, थर्ड एसी व सेकंड एसी के कोच जुड़ेंगे। सात रातें व आठ दिन की यात्रा के लिए स्लीपर श्रेणी का प्रति यात्री किराया 16495, थर्ड एसी में 29915 तथा सेकंड एसी के लिए 36635 रुपये चुकाना होगा। स्लीपर की 512, थर्ड एसी 68 और सेकंड एसी की 50 सीटें होंगी। इस पैकेज में यात्रा के साथ भोजन व ठहरने की भी सुविधा मिलेगी।

धनबाद के अलावा गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड व कोडरमा, गया, तिलैया, राजगीर, बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, व डीडीयू से बाेर्डिंग व डी-बोर्डिंग की अनुमति मिलेगी।
Pages: [1]
View full version: धनबाद से भारत गौरव ट्रेन: महाराष्ट्र के ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा दर्शन