cy520520 Publish time 2026-2-17 07:57:09

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, दिखेगा खास नजारा; क्या है सूतक काल की टाइमिंग?

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Surya-Grahan-1771295628322_m.webp

आज पड़ेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल का सूर्य ग्रहण 2026 आज से लग रहा है। सूर्य ग्रहण सबसे अद्भुत खगोलीय घटनाओं में से एक है, जिसे ज्योतिष और विज्ञान दोनों ही अलग-अलग नजरिए से देखते हैं। इसलिए जब सूर्य ग्रहण होता है तो इसे एक विशेष घटना माना जाता है।

इस बार सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, 2026 को लग रहा है। सूर्य ग्रहण अक्सर अमावस्या के दिन होते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? तो आइए समझते हैं इसे।
सूर्य ग्रहण की टाइमिंग

भारत के समय के मुताबिक, यह सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा। इसकी मिडिल टाइमिंग 5 बजकर 40 मिनट रहेगी और ग्रहण शाम 7 बजकर 57 मिनट पर खत्म होगा। कुल मिलाकर 4 घंटे 32 मिनट तक सूर्य ग्रहण पड़ेगा।
देखने को मिलेगा खास नजारा

इस बार सूर्य ग्रहण के दौरान करीब 2 मिनट 20 सेकेंड तक खास नजारा देखने को मिलेगा। इसी समय चंद्रमा, सूर्य के लगभग 96 प्रतिशत हिस्से को ढक लेगा। ऐसे में सूर्य का सिर्फ बाहरी किनारा ही चमकता दिखेगा।

जब यह स्थिति बनेगी तो आसमान ऐसा नजारा दिखेगा कि सूर्य के चारों और चमकती हुई आग की गोल अंगूठी सी बन गई हो। यही वजह कि इसे रिंग ऑफ फायर कहा जा रहा है। हालांकि, भारत में यह खूबसूरत नजारा देखने को नहीं मिलेगा। इस ग्रहण की पीक टाइमिंग शाम 5 बजकर 42 मिनट पर रहेगी।
सूतक काल का समय

जैसा कि बताया गया कि भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा तो ग्रहण का प्रभाव भी वहीं होगा, जहां पर यह दिखाई देगा। इसलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा। मतलब यह है कि मंदिर के कपाट बंद नहीं होंगे, खाना-पीना भी सामान्य रहेगा और किसी खास नियम का पालन करना भी जरूरी नहीं है।
कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?

यह ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, मॉरिशस, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखेगा। ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, ग्रहण के समय मिथुन लग्न रहेगा। इसके अलावा मंगल अस्त रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Panchang 17 February 2026: फाल्गुन अमावस्या पर लग रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, बन रहे ये योग
Pages: [1]
View full version: Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, दिखेगा खास नजारा; क्या है सूतक काल की टाइमिंग?