मुजफ्फरनगर में वैलेंटाइन डे पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/muzaffarnagar-husband-killinbg-1771297126966_m.webpजागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली के मलीरा गांव में हुए संदीप हत्याकांड का पुलिस ने राजफाश किया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था।
इसके लिए पति के खाने में नींद की गोलियां मिलाई और फिर नशे की हालत होने पर प्रेमी ने उसके सिर पर हथौड़े से प्रहार किए थे। उसके बाद शव को बाइक पर रखकर जंगल में ले जाकर फेंक दिया। दोनों हत्यारोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, कपड़े बरामद हुए हैं।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि रविवार को गांव मलीरा के जंगल में म्हाड़ी के निकट हत्या के बाद संदीप पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम मलीरा का रक्तरंजित शव डाला गया था। संदीप के ममेरे भाई गौतम उर्फ सौरभ पुत्र योगेश के उसकी पत्नी मीनाक्षी से अवैध संबंध थे।
इसकी जानकारी होने पर संदीप ने हरियाणा के यमुनानगर से नौकरी छोड़कर मुजफ्फरनगर में नौकरी शुरू की थी। इस कारण मीनाक्षी और गौतम का मिलना-जुलना बंद हो गया। प्रेम की राह में बाधा बने संदीप की हत्या का षड़यंत्र रचकर 14 फरवरी की शाम उसके खाने में मीनाक्षी ने नींद की गोलियां मिलाई।
संदीप के गहरी नींद में होने के बाद गौतम उर्फ सौरभ ने हथौड़े से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। रात में ही बाइक पर उसका शव रखकर चकरोड से नीचे घासफूंस में फेंक कर फरार हो गया।
संदीप के खून से सने हुए कपडे, चादर व हथौडे को थैले में रखकर मलीरा बस अड्डे के पास नाले में फेंक दिया था। सोमवार दोपहर पुलिस ने दोनों आरोपितों मीनाक्षी व गौतम उर्फ सौरभ काे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
झाड़ियों में छिपा रहा था हत्यारोपित
एसपी सिटी ने बताया कि 14 फरवरी को गौतम उर्फ सौरभ को अपने घर आता देखकर संदीप ने विरोध जताया था। दोनों के बीच नोकझोंक हुई थी। हत्यारोपित शहर से हथौडा लेकर मलीरा गांव में पहुंचा था। विवाद होने पर वह गांव से चला गया था।
उसके बाद गोगामाहडी के पास छिपकर बैठ गया था। मीनाक्षी ने संदीप को नींद की गोली के बाद अपने प्रेमी को फोन कर बताया था।उसके बाद हत्यारोपित ने संदीप के सिर, चेहरे व गले पर हथौड़े से प्रहार कर हत्या की थी।
कैमरों की फुटेज में दिखा था हत्यारोपित
हत्याकांड का राजफाश होने पर पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की सहायता मिली है। गांव में लगे कैमरों की फुटेज में हत्यारोपित बाइक पर शव लादकर ले जाता दिखा था।
उसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और गुत्थी सुलझने में देर नहीं लगी। पुलिस के अनुसार मीनाक्षी और गौतम उर्फ सौरभ के बीच अवैध संबंधों का संदीप के स्वजन को पता चल गया था। उसके बाद मीनाक्षी का घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगी थी।
Pages:
[1]