cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

Weather Today: यूपी का सबसे गर्म शहर रहा आगरा, कब होगी बारिश; सामने आया लेटेस्ट अपडेट

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/agra-hot-day-1771297245742_m.webp

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। फरवरी के मध्य में बढ़ता तापमान पसीना छुड़ा रहा है। सोमवार को सुबह से शाम तक तेज धूप निकली। प्रदेश में आगरा सबसे गरम रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। फरवरी के मध्य में तापमान में इतनी वृद्धि से किसानों को गेहूं की फसल की चिंता सताने लगी है।
फरवरी के मध्य में तापमान बढ़ने से बढ़ी किसानों की चिंता

शहर में सोमवार को सुबह से धूप निकली। आसमान साफ रहने और दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती चली गई। दोपहर 12 बजे से तीन बजे से गरम कपड़े पहनकर घर से बाहर निकले लोग तेज धूप की वजह से पसीना-पसीना हो उठे। शाम ढलने पर ही लोगों को कुछ राहत मिल सकी।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार शाम छाएंगे बादल

अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस बार फरवरी में साेमवार को सबसे अधिक गरम दिन रहा। इससे पूर्व फरवरी 2021 व 2023 में अधिकतम तापमान 34.6, 2018 में 33.4 और 2017 में 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
बुधवार को बादल छाने और हल्की बारिश का अनुमान


मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि बीते एक दशक में चार बार आगरा में फरवरी में अधिकतम तापमान सोमवार से अधिक दर्ज किया जा चुका है। मंगलवार को दिन में धूप निकलेगी और तापमान में अधिक बदलाव नहीं आएगा। शाम से बादलों की आवाजाही शुरू होगी। बुधवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
1897 में 35.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था तापमान

मौसम विज्ञान विभाग के आगरा केंद्र के आंकड़ों के अनुसार 25 फरवरी, 1897 को आगरा में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गय था। ताजमहल केंद्र के आंकड़ों के अनुसार 29 फरवरी, 1980 को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

फरवरी में अधिकतम तापमान की स्थिति, वर्ष, तिथि, अधिकतम तापमान

[*]2016, 19 फरवरी, 31.0
[*]2017, 28 फरवरी, 32.5
[*]2018, 23 व 24 फरवरी, 33.4
[*]2019, 21 फरवरी, 29.9
[*]2020, 27 फरवरी, 29.7
[*]2021, 26 फरवरी, 34.6
[*]2022, 21 व 25 फरवरी, 29.1
[*]2023, 20 फरवरी, 34.6
[*]2024, 20 फरवरी, 31.9
[*]2025, 26 फरवरी, 31.6


कम हाे सकती है गेहूं की पैदावार

फरवरी के मध्य में सामान्य से अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। इससे किसानों को गेहूं की पैदावार कम होने की चिंता सता रही है। गेहूं टर्मिनल हीट के दौर से गुजर रहा है, जिससे वह समय से पहले पक सकता है। अभी उसे पकने के लिए थोड़ी ठंडक चाहिए।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: सूर्य ग्रहण पर क्या यूटर्न लेगा यूपी का मौसम? इन जिलों में होगी बारिश, लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें- फरवरी में ही पड़ रही मार्च जैसी गर्मी, दिल्ली में 31.6°C पहुंचा तापमान; सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा
Pages: [1]
View full version: Weather Today: यूपी का सबसे गर्म शहर रहा आगरा, कब होगी बारिश; सामने आया लेटेस्ट अपडेट