cy520520 Publish time 2026-2-17 08:56:52

CBSE बोर्ड एग्जाम के बीच पंजाब के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को घर भेजा गया

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/MOHALI-NEWS-(2)-1771299827300_m.webp

मोहाली के स्कूल को बम की एक बार फिर धमकी।



जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब के मोहाली के ज्ञान ज्योति स्कूल को एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने सभी बच्चों को वापस घर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पंजाब के कई स्कूलों को आज फिर से धमकी भरी मेल आई है। जिसके बारे में अभी पूरी डिटेल् सामने नहीं है।

वहीं, पुलिस को भी इसके बारे में सूचित किया गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच रही है। बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह बुधवार को भी मोहाली के 16 स्कूलों में बम की धमकी दी गई थी।

तब भी सभी स्कूलों को खाली करा दिया गया था। अभिभावक बच्चों को वापस लेकर जा रहे हैं। प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती है क्योंकि आज सीबीएसई बोर्ड का की पहली गणित विषय की परीक्षा भी है। ऐसे में जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बने हैं उन स्कूलों में पुलिस को जल्द से जल्द जांच कर परीक्षा करानी है।
Pages: [1]
View full version: CBSE बोर्ड एग्जाम के बीच पंजाब के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को घर भेजा गया