CBSE Board Exam Guidelines 2026: सीबीएसई 10th 12th बोर्ड एग्जाम के लिए गाइडलाइंस यहां करें चेक, परीक्षाएं शुरू
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/CBSE-Board-Exam-Guidelines-2026-1771217352496_m.webpCBSE Board Exam 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड सेकेंडरी (10th) एवं सीनियर सेकेंडरी (12th) बोर्ड एग्जाम की शुरुआत 17 फरवरी से हो गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर 46 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेंगे। इन सभी छात्रों के लिए बोर्ड की ओर से कुछ दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं। सभी स्टूडेंट्स इन नियमों को अच्छे से चेक कर लें ताकी एग्जाम के समय आपको किसी भी प्रकार की समस्या न उठानी पड़े।
समय का रखें विशेष ध्यान
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत सुबह 10:30 से होगी लेकिन, बोर्ड की ओर से सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र पर 10 बजे तक पहुंचने को कहा गया है। केंद्र पर एंट्री 10 बजे तक ही मिलेगी, उसके बाद गेट को बंद कर दिया जायेगा। ऐसे में स्टूडेंट्स घर से समय से पहले निकलें ताकी एग्जाम सेंटर पर टाइम से पहुंच सकें।
एडमिट कार्ड अनिवार्य
बोर्ड एग्जाम में भाग लेने जा छात्र परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में आप एग्जाम देने से वंचित हो सकते हैं।
ड्रेस कोड
रेगुलर मोड के छात्रों को परीक्षा केंद्र पर स्कूल ड्रेस पहनने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्राइवेट मोड के स्टूडेंट्स साधारण शर्ट, टीशर्ट और सादी पैंट, ट्राउजर पहन सकते हैं। गर्ल्स स्टूडेंट्स को भारी ड्रेस, कढ़ाई या विभिन्न लेयरयुक्त कपड़े, इयरिंग, नोज पिन पायल, ब्रेसलेट, रिंग, नेकलेस जैसे गहने न पहनने को कहा गया है।
अन्य महत्वपूर्ण नियम
[*]केंद्र पर कोई भी वर्जित सामान जैसे- स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर न जाएं।
[*]नकल से जुड़ी कोई भी सामग्री साथ लेकर जाना वर्जित है।
[*]सभी छात्र केंद्र पर तय समय पर उपस्थित हों। किसी भी प्रकार से लेट होने पर पूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/16/template/image/cbse-board-exam-1771217498580.jpg
10th 12th एग्जाम डेट
सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की परीक्षा जो 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च 2026 तक होगा। इसके अलावा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक करवाया जायेगा। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।
यह भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई 10th 12th बोर्ड एग्जाम के लिए ड्रेस कोड से लेकर अन्य डिटेल करें चेक, परीक्षाएं 17 से
Pages:
[1]