cy520520 Publish time 2026-2-17 09:26:31

सोनीपत: कंपनी से जुराबों में छिपाकर तांबे की तार चोरी, ठेकेदार समेत कई नामजद; 50 हजार का माल गायब

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/theft-1771300331773_m.webp

जुराबों में छिपाकर कंपनी से ले जाते थे तांबे के तार। (AI Generated Image)



संवाद सहयोगी जागरण, राई(सोनीपत)। कुंडली स्थित एक कंपनी से तांबे की तार चोरी करने के मामले में ठेकेदार और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित जुराबों में छिपाकर तारों को ले जाते थे। कंपनी के एक कर्मचारी की शिकायत के आधार पर एफआइआर दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

टीडीआइ कुंडली के रहने वाले अजय बहल ने कुंडली थाना पुलिस को शिकायत दी है कि ओटीडी एप रेट कंपनी में नौ साल से कार्यरत है। कंपनी में बीस साल से सरवन नाम का ठेकेदार श्रमिक आपूर्ति का काम करता है।

पिछले चार महीने से काम की अधिकता के चलते सरवन ने हरबीर और अंकित आदि को साझेदार ठेकेदार बनाया था। दोपहर के लंच में जब श्रमिक बाहर जाने लगे तो गार्ड ने चेकिंग शुरू कर दी।
धक्कामुक्की कर हुए फरार

चेकिंग में अंकित की जुराबों में छिपाकर रखे गए तांबे के तार पाए गए। चोरी पकड़े जाने पर अंकित और हरबीर तथा उनके अन्य साथ श्रमिक गार्ड के साथ धक्कामुक्की करते हुए मौके से फरार हो गए।

नवनियुक्त ठेकेदार की इस हरकत के बाद कंपनी का स्टाक चेक किया गया तो 50 हजार रुपये से अधिक कीमत के तांबे के तार गायब मिले। कुंडली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की है।

यह भी पढ़ें- 34 मुकदमों में वांछित \“बदमाश\“ दिल्ली से गिरफ्तार, चोरी की पांच गाड़ियां बरामद
Pages: [1]
View full version: सोनीपत: कंपनी से जुराबों में छिपाकर तांबे की तार चोरी, ठेकेदार समेत कई नामजद; 50 हजार का माल गायब