deltin33 Publish time 2026-2-17 09:26:46

पलवल: पुरानी रंजिश में छत पर टहल रहे युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान; आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/fire-1771300950754_m.webp

पुरानी रंजिश में छत पर टहल रहे युवक पर फायरिंग। (AI Generated Image)



जागरण संवाददाता, पलवल। हसनपुर थाना अंतर्गत माहौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने घर की छत पर टहल रहे पड़ोसी पर कट्टे से गोली चला दी।

गनीमत रही कि गोली दीवार और पाइप में जा लगी, जिससे पीड़ित की जान बाल-बाल बच गई। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले में माहौली गांव के रहने वाले वेद सिंह ने थाना हसनपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 फरवरी की शाम करीब छह बजे वह अपने घर की छत पर घूम रहा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाला हरेन्द्र उर्फ पोला अपनी छत पर आया। वेद को देखते ही हरेन्द्र ने जान से मारने की नीयत से कट्टे से उस पर फायर कर दिया।

यह भी पढ़ें- 240 लोकेशन पर 900 सीसीटीवी खंगाले, डाक सेवक के हत्यारों के नजदीक पहुंची मथुरा पुलिस
झुककर बचाई जान

वेद ने बताया कि उसने झुककर अपनी जान बचाई और गोली घर की छत पर लगे पाइप और दीवार में जा धंसी। शोर मचने और डायल 112 को सूचना देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

पीड़ित के अनुसार हरेन्द्र उर्फ पोला पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वह फिलहाल जमानत पर बाहर आया हुआ है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपित ने पहले भी पीड़ित के हाथ-पैर तोड़ दिए थे और अब पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

सूचना मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पलवल के छांयसा में नशे और संक्रमित सुइयों से फैला संक्रमण, हेपेटाइटिस व पीलिया से अब तक 7 की मौत; 47 संक्रमित
Pages: [1]
View full version: पलवल: पुरानी रंजिश में छत पर टहल रहे युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान; आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज