cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

मथुरा डाक सेवक हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/File-pic-dak-sewak-1771301906025_m.webp

डाक सेवक की फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, मथुरा। शेरगढ़ में नौ फरवरी को डाक सेवक को बंधक बना कर अपहरण करके हरियाणा में ले जाकर हत्या करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से एक घायल हो गया। उनके कब्जे से कार, तमंचा और कारतूस बरामद हुए है।
कार सवारों ने किया था अगवा

कोसीकलां के कामर निवासी रामवीर अगरयाला के डाकघर में ग्रामीण डाक सेवक ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। नौ फरवरी की सुबह वह ड्यूटी के लिए जा रहे थे। सुबह साढ़े 11 बजे नाले के समीप कार सवार बदमाशों ने उनको रोक लिया और अपहण करके कार में डालकर ले गए। बदमाशों ने पलवल में ले जाकर नहर के पास डाक सेवक की जला कर हत्या कर दी।

इसके बाद आधा जला शव नहर में फेंक कर फरार हो गए। पलवल पुलिस ने शव को बरामद कर पहचान के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से हरियाणा तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बाद में कोई सुराग नहीं लगा।
हरियाणा पुलिस से संपर्क किया तो एक शव की जानकारी हुई

पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया तो एक शव की जानकारी हुई। पुलिस ने स्वजन को ले जाकर पहचान कराई। अजीत ने अंगूठी और पैर की निशान से मृतक की पहचान अपने भाई रामवीर के रूप में कर दी। अजीत ने शेरगढ़ थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि भांजी ने भारत तेवतिया उर्फ भरतू निवासी गांव अलावलपुर पलवल के साथ हमारी बिना सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस शादी से छोटा भाई रामबीर सहमत नहीं था। इसी बात की रजिंश भारत तेवतिया भाई रामबीर से रखता था।
एसपी ने दी जानकारी

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि शेरगढ व एसओजी टीम ने सोमवार देर 10 बजे शिवा ढाबे के पास पलवल के थाना चांदहट के गांव अलावलपुर निवासी भारत उर्फ भरतू और रंजीत को गिरफ्तार किया। आरोपितों से पूछताछ की गई।

एसपी ने बताया कि जिस तमंचा से डाक सेवक की हत्या की थी। वह तमंचा पैगाव से आगे कोसी रोड पर छुपा दिया था। तमंचा बरामदगी के लिए लेकर जाते समय रात साढ़े 12 बजे भारत उर्फ भरतू ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। मुठभेड़ में एक गोली उसकी दाई पैर में लग गई। इससे वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें- मथुरा के डाक सेवक को अपहरण के बाद हरियाणा में जिंदा जलाया, नहर किनारे मिला अधजला शव

यह भी पढ़ें- मथुरा में डाक सेवक का अपहरण, कार में डालकर ले गए बदमाश; नौकरी के नाम पर पैसे लेने का आरोप
Pages: [1]
View full version: मथुरा डाक सेवक हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल