cy520520 Publish time 2026-2-17 09:56:36

बेंगलुरु: पुलिस इंस्पेक्टर बनकर घर में घुसे लुटेरे, 20 लाख रुपये कैश और आधा किलो सोना लेकर फरार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Bengaluru-robbery-as-police-inspector-flee-with-20-lakh-rupees-cash-1771303792918_m.webp

बेंगलुरु में 20 लाख रुपये कैश और आधा किलो सोने की लूट (प्रतीकात्मक फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु के के बिदरहल्ली इलाके में सोमवार, 16 फरवरी को दो बदमाशों ने लाखों की चोरी की। ये बदमाश पुलिस ऑफिसर बनकर घर में घुसे।

पुलिस ऑफिसर बनकर आए बदमाशों ने घर में मौजूद दंपती को चाकू और बंदूक दिखाकर बंधक बनाया। चोर 20 लाख रुपये कैश और करीब आधा किलो सोना लेकर फरार हो गए।
बदमाशों ने की 20 लाख की चोरी

लोकल पुलिस स्टेशन के मुताबिक, घटना के समय 53 साल के होम्बालेगौड़ा, उनकी पत्नी मंगलम्मा और उनका पोता घर के अंदर थे।

एक आरोपी सब-इंस्पेक्टर की यूनिफॉर्म पहने हाथ में डायरी लेकर प्राइवेट कार में आया। वहीं दूसरा क्राइम सीन ऑफिसर बनकर एक बैग लेकर घर के अंदर घुसा।

घर के अंदर आने के बाद, बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंदूक और चाकू से धमकाया। बदमाशों ने दंपती को बंधक बना लिया और टेप से बांध दिया।

इसके बाद बदमाशों ने बेडरूम में तोड़फोड़ की और करीब 20 लाख रुपये कैश और करीब आधा किलो सोने के गहने लेकर भाग गए। दंपती के मोबाइल फोन भी छीन लिए।

चोरों ने सबूत मिटाने के लिए भागने से पहले घर से CCTV DVR निकाल लिया और अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- \“RSS गुरु दक्षिणा पर चलता है...\“ प्रियांक खरगे ने संघ की फंडिंग और पंजीकरण पर उठाए गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में लीडरशिप विवाद के बीच मंत्री महादेवप्पा का अजीबोगरीब बयान, अवारा कुत्तों से किसकी कर दी तुलना?
Pages: [1]
View full version: बेंगलुरु: पुलिस इंस्पेक्टर बनकर घर में घुसे लुटेरे, 20 लाख रुपये कैश और आधा किलो सोना लेकर फरार