LHC0088 Publish time 2026-2-17 10:57:09

पलवल में ट्रैक्टर रोककर किया हमला, हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत; 12 आरोपितों पर केस दर्ज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Firing-1771305394811-1771307167014-1771307174512_m.webp

फायरिंग करके फैलाई दहशत, हमला किया। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, पलवल। थाना हसनपुर अंतर्गत गुंडवास गांव में ट्रैक्टर रोककर मारपीट करने और हवाई फायरिंग करने कामामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 12 नामजद आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

अलीगढ़ गुंडबास के रहने वाले शिकायतकर्ता इमरान ने पुलिस को बताया कि सात फरवरी की शाम को वह अपने साथी फैसल के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रांसफार्मर लेकर पिंगोड़ से घर की तरफ आ रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपितों ने उनका रास्ता रोक लिया।

इमरान का आरोप है कि आरोपित सलीम, तौफीक, सैफ, तौफीक, काला, फरमान, तौहीद, मोशिम, फैसल, सलमान, परवेज और मोईन ने उन पर पत्थरों से हमला किया और कट्टा तानकर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित से 20 हजार रुपये भी छीन लिए गए। पीड़ित के अनुसार सलमान ने कट्टे से फायरिंग भी की, जिसका वीडियो पीड़ित के छोटे भाई ने दूर से बना लिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ आरोपित इलाके में साइबर ठगी और हथियारों की तस्करी में संलिप्त हैं।

शिकायत मिलने के बाद एएसआई लाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस जांच के दौरान लूटपाट (रुपये छीनने) के पुख्ता सबूत नहीं मिले। दोनों पक्षों के बीच रास्ते में पत्थरों से झगड़ा होने की पुष्टि हुई। आरोपित सलमान द्वारा कट्टे से फायर करने की बात सामने आई। गनीमत रही कि इस झगड़े में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

थाना हसनपुर प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और वीडियो साक्ष्यों को कब्जे में लेकर आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- पलवल: पुरानी रंजिश में छत पर टहल रहे युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान; आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
Pages: [1]
View full version: पलवल में ट्रैक्टर रोककर किया हमला, हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत; 12 आरोपितों पर केस दर्ज