deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

बिहार के 20 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब सिजेरियन डिलेवरी की सुविधा, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी राहत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Bihar-CHC-Woman-delivery-1771315814860_m.webp

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में सिजेरियन प्रसव की सुविधा। एआई जनरेटेड फोटो



प्रकाश कुमार, समस्तीपुर। बिहार में अब 20 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में सिजेरियन प्रसव की सुविधा मिलेगी। इसमें समस्तीपुर के चार सीएचसी शामिल हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक कुमार गौरव ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।

अभी तक ऑपरेशन केवल सदर अस्पताल एवं चिह्नित रेफरल अस्पताल में ही होता है। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्र की अधिकतर महिलाओं को प्राइवेट में मोटी रकम देकर सिजेरियन कराना पड़ रहा था। नई व्यवस्था लागू होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

सिजेरियन प्रसव के लिए ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष, जीवनरक्षक उपकरण, ब्लड स्टोरेज यूनिट तथा प्रशिक्षित चिकित्सकीय टीम की व्यवस्था की जा रही है। स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट व शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।

इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा तथा मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी मदद मिलेगी। विदित हो कि बिहार में कम से कम 216 एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) को क्रियाशील किया जाना है।

अभी तक 120 एफआरयू ही क्रियाशील है। जिला योजना समन्वयक डॉ. आदित्य नाथ झा ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य संस्थानों में सिजेरियन प्रसव सेवा शुरू की जा रही है। इससे न केवल संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
इन स्वास्थ्य संस्थानों का किया गया चयन

समस्तीपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर, मोहिउद्दीनगर, रेफरल अस्पताल ताजपुर एवं अनुमंडलीय अस्पताल पूसा का चयन किया गया है।

इसके अलावा दरभंगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केउटी रनवे, पश्चिम चंपारण के रेफरल अस्पताल गुनहा, पूर्वी चंपारण के अनुमंडलीय अस्पताल अरेराज का सलेक्शन हुआ है।

वैशाली जिले के सीएचसी भगवानपुर व गरौल, गया के सीएचसी बेलागंज व बाराचट्टी, बांका के सीएचसी बेलहर, सारण के परसा, सिवान के मैरवा, बक्सर के अनुमंडलीय अस्पताल डुमराव, गोपालगंज के बैकुंठपुर, जहानाबाद के हुलासगंज, कटिहार के अनुमंडलीय अस्पताल मनिहारी, खगड़िया के गोगरी, सुपौल के रेफरल अस्पताल राघोपुर का चयन किया गया है।
सूबे के 271 एचडब्लूसी में डीएमयू की होगी स्थापना

राज्य के 271 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में भाव्या प्रणाली के तहत डेटा मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना होगी। इससे प्रत्येक केंद्र में पर एक-एक डेटा आपरेटर की तैनाती होगी। इसके संचालन से ऑनलाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन, स्कैन एंड शेयर, दवा वितरण, आईपीडी इत्यादि कार्य शुरू होंगे।

राज्य स्वास्थ्य समिति के विशेष कार्य पदाधिकारी प्रिय रंजन राजू ने मेसर्स उर्मिला इंटरनेशनल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को डीएमयू की स्थापना कर संचालित करने के लिए अधिकृत किया है।

समस्तीपुर जिले में 23 एचडब्लूसी का चयन किया गया है। इसमें सिंघिया के एपीएचसी अकौना, माहे व महरा, सरायरंजन के अख्तियारपुर, रोसड़ा के बैद्यनाथपुर, मोहिउद्दीनगर के कुरसाहा व बाकरपुर, दलसिंहसराय के बंघारा, पूसा के बथुआ, बिथान के पुसहो व बिथान बाजार जगमोहरा, वारिसनगर के डरसुर, पूसा के गंगापुर, मोहनपुर के जलालपुर, शिवाजीनगर के जानकी बाजार व कामेश्वरनगर, विद्यापतिनगर के कांचा, मोरवा के रघुनाथपुर, ताजपुर के मानपुरा व शादीपुर, पटोरी के शिउरा, विभूतिपुर के टेकना, हसनपुर के मंगलगढ़ शामिल है।

यह भी पढ़ें- सिस्टम की लापरवाही या संसाधनों की कमी? वेंटिलेटर के इंतजार में जिंदगी से जूझता मासूम

यह भी पढ़ें- 23 फरवरी से पनवेल–अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस नियमित, आरा जंक्शन को मिला अहम ठहराव
Pages: [1]
View full version: बिहार के 20 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब सिजेरियन डिलेवरी की सुविधा, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी राहत