LHC0088 Publish time 2026-2-17 13:56:33

HPSC PGT Vacancy 2026: हरियाणा में कंप्यूटर साइंस पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 1672 रिक्त पदों पर आवेदन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/HPSC-PGT-Vacancy-2026-1771317406898_m.webp

HPSC PGT Recruitment 2026



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की ओर से कंप्यूटर साइंस विषय के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 9 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। योग्य एवं पत्र उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
HPSC PGT Eligibility: पात्रता एवं मापदंड

[*]कंप्यूटर साइंस पीजीटी भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान में एमएससी/ एमसीए (तीन वर्षीय नियमित पाठ्यक्रम)/ कंप्यूटर विज्ञान/ कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ आईटी में बीई/ बीटेक रेगुलर मोड में में न्यूनतम 55% अंक के साथ उत्तीर्ण किया हो।
[*]अभ्यर्थी ने मैट्रिक में हिंदी/ संस्कृत विषय या 10+2 / बीए/ एमए में हिंदी एक विषय के रूप में पढ़ा हो।
[*]हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी)/ स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) में उत्तीर्ण हों और उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड होना चाहिए।
[*]उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और 42 साल से ज्यादा न हो। आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी। उम्र की गणना 9 मार्च 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1672 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से मेवात कैडर के लिए 78 पद और बाकी हरियाणा कैडर के लिए 1594 पद आरक्षित हैं। वर्ग के अनुसार पद विवरण निम्नलिखित हैं-



   जनरल/ अनरिजर्व
   902


   एससी
   342


   बीसी- A
   171


   बीसी- B
   86


   ईडब्ल्यूएस
   171



कैसे करें अप्लाई

[*]हरियाणा पीजीटी फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर विजिट करें।
[*]होम पेज पर Recruitment में जाकर Advertisement में भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
[*]Click here to Apply पर क्लिक करने के बाद न्यू रजिस्ट्रेशन में जाकर मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
[*]सीएक बाद अन्य डिटेल दर्ज करके फॉर्म को पूरा करें।
[*]अंत में निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
[*]एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/17/template/image/HPSC-PGT-Vacancy-2026-notification-1771317658027.jpg

[*]HPSC PGT Online Form 2026
[*]नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल एवं हरियाणा से अन्य राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 1000 रुपये जमा करना होगा। DSC /OSC /BC/ EWS वर्ग के लिए फीस 250 निर्धारित है। हरियाणा राज्य के दिव्यांग अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- RBI Assistant Vacancy 2026: आरबीआई असिस्टेंट के 650 पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई
Pages: [1]
View full version: HPSC PGT Vacancy 2026: हरियाणा में कंप्यूटर साइंस पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 1672 रिक्त पदों पर आवेदन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई