deltin33 Publish time 2026-2-17 14:27:45

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से पिकअप सवार तीन लोगों की मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/accident-(29)-1771320023753_m.webp



जागरण संवाददाता, रायबरेली (लालगंज)। डंपर की टक्कर से पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना सोमवार आधी रात के बाद की है।

बताया गया है कि पिकअप से जौनपुर जिले के ग्राम कुंवरपुर थाना पवारा निवासी विपिन सरोज पुत्र प्रेमचंद, अखिलेश सरोज पुत्र फूलचंद वाराणसी से दिल्ली जा रहे थे। वाहन मूर्ति विहार थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर निवासी रोहित गुप्ता पुत्र जवाहरलाल गुप्ता चला रहे थे। जैसे ही वह लालगंज रायबरेली मुख्य मार्ग पर बदई का पुरवा गांव के पास पहुंचे सामने से आ रहे गिट्टी लदे तेज रफ्तार डंफर ने पिकअप में सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और तीनों उसी के अंदर फंस गए। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अमित सिंह व कोतवाल प्रमोद सिंह ने फायर ब्रिगेड की मदद से लोडर का अगला हिस्सा काटकर तीनों को बाहर निकलवाया तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। मृतकों के परिवारजन को मामले की जानकारी दी गई। कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि मृतक विपिन सरोज के चाचा बालचंद सरोज की शिकायत पर डंपर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में कब्रिस्तान की जमीन पर की जा रही प्‍लॉट‍िंग पर चला बुलडोजर, नगर न‍िगम की कार्रवाई से हड़कंप
Pages: [1]
View full version: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से पिकअप सवार तीन लोगों की मौत