एक दूसरे को बदनाम करने से बचें... प्रिया कपूर के मानहानि विवाद पर दिल्ली HC सख्त, सार्वजनिक बयानबाजी पर रोक
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/sanjay-kapoor-1771319181985_m.webpप्रिया कपूर के मानहानि मुकदमे पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त। फाइल फोटो
विनीत त्रिपाठी, नई दिल्ली। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर के मानहानि मुकदमे पर दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया कपूर व उनकी ननद मंधीरा कपूर स्मिथ को एक-दूसरे के खिलाफ बदनाम करने वाले बयान देने से रोक दिया है।
न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की पीठ ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान कहा कि कपूर परिवार को इज्जत से पेश आना चाहिए और एक-दूसरे को सबके सामने बदनाम नहीं करना चाहिए।
कोर्ट ने मंधीरा कपूर और इनकंट्रोवर्शियल पाडकास्ट की होस्ट पूजा चौधरी के खिलाफ प्रिया कपूर द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 14 मई को होगी। प्रिया कपूर ने मंधीरा पर उन्हें बदनाम करने के लिए 20 करोड़ रुपये का हर्जाना देने का निर्देश देने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- Sunjay Kapur की पत्नी प्रिया कपूर का ननद मंधीरा कपूर स्मिथ पर मानहानि का मुकदमा, मांगा 20 करोड़ का हर्जाना
Pages:
[1]