cy520520 Publish time 2026-2-17 14:56:49

Meerut News: आबूलेन से दो सहेली लापता, शौचालय में मिलें बैग

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/dirty-toilrey-1771321280303_m.webp

आबूलेन से दो सहेली लापता, शौचालय में मिलें बैग - एआई जनरेटेड तस्वीर



जागरण संवाददाता, मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की शेरगढ़ी निवासी दो सहेली आबूलेन पर खरीदारी करने के दौरान लापता हो गई। दोनों के स्वजन ने आबूलेन पर उन्हें तलाश किया तो उनके बैग फव्वारा चौक स्थित शौचालय में पड़े मिलें। पुलिस के अनुसार शेरगढ़ी निवासी 23 वर्षीय दो युवती सोमवार शाम को आबूलेन से खरीदारी करने के लिए घर से निकली थी।

देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो स्वजन ने उनकी तलाश की। मोबाइल पर संपर्क किया तो वह भी बंद मिलें। काफी तलाश करने के बाद जब युवतियों का पता नहीं चला तो स्वजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना प्रभारी सतवीर सिंह अत्री का कहना है कि दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। जल्द ही उन्हें तलाश किया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: Meerut News: आबूलेन से दो सहेली लापता, शौचालय में मिलें बैग