deltin33 Publish time 2026-2-17 14:56:50

जम्मू में रंजिश के चलते दो गुटों में झड़प, मची अफरा-तफरी; कई घायल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Beating-1771321309113_m.webp

रंजिश के चलते दो गुटों में झड़प, कई घायल। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, जम्मू। घरोटा थाना क्षेत्र के केरी लिंक रोड पर रंजिश के कारण दो गुटों में झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। यह घटना सार्वजनिक स्थान पर हुई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

वहीं, घरोटा पुलिस थाने में मामले में क्रास केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, रविवार देर शाम को सूचना मिली कि नरेंद्र कुमार निवासी केरी तहसील भलवाल 4-5 साथियों के साथ और रंजना देवी निवासी केरी तहसील भलवाल अपने 4-5 साथियों के साथ रंजिश के चलते आमने-सामने आ गए।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को गाली-गलौज और धमकियां देना शुरू किया, जो बाद में हाथापाई में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों दलों के सदस्यों के बयान और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर क्रास केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। घरोटा पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य अज्ञात व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: जम्मू में रंजिश के चलते दो गुटों में झड़प, मची अफरा-तफरी; कई घायल