deltin33 Publish time 2026-2-17 14:56:57

ग्रेटर नोएडा में सर्वे लेखपाल का रिश्वत लेते Video वायरल, किसानों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Bribe-(1)-1771321215490_m.webp

ग्रेटर नोएडा में सर्वे लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियों वायरल। (वीडियो ग्रैब)



जागरण संवाददाता जेवर (ग्रेटर अलर्ट)। हाईवे में जा रही जमीन का मुआवजा दिलवाने के नाम पर सर्वे लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का मामला प्रकाश में आया है। लेखपाल की रिश्वत लेते हुए बनाई गई वीडियों इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग करते हुए किसानों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

झुप्पा गांव युमना नदी के किनारे होने की वजह से सर्वे में है झुप्पा गांव के पीड़ित किसान वीरेंद्र ने अपनी पत्नी नीतू के नाम एक बीघा जमीन खरीदी थी।

आरोप है कि जमीन का दाखिल खारिज म्यूटेशन कराने के लिए सर्वे लेखपाल वीर दहादुर सिंह ने उनसे रिपोर्ट लगाने के नाम पर पैसों की मांग रखी थी 15 हजार रूपये किसान ने पहले दे दिए लेखपाल ने फिर से पैसे लेकर किसान को कलेक्ट्रेट आफिस में बुलाया और दस हजार रूपये लेते वक्त किसी ने वीडियों बना लिया।
सख्त कार्रवाई की मांग

दूसरे किसान जयपाली का आरोप है कि उनकी जमीन अलीगढ़ पलवल हाईवे में जा रही है जिसका मुआवजा दिलाने के लिए उनसे भी रिश्वत की मांग की गई थी उन्होंने भी पैसे दिए लेकिन पैसे देने के बाद भी किसान को लगातार परेशान किया जा रहा है।

रिश्वत लेते हुए वीडियों इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद किसानों ने अधिकारियों से आरोपी लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल वीर बहादुर सिंह काफी लंबे समय से जमे हुए है और किसानों का कोई काम बिना रिश्वत के नहीं होता शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से लेखपाल के हौंसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नोएडा में सड़क पर हंगामा: कार भिड़ंत के बाद महिला से अभद्रता का आरोप, 13 सेकेंड का वीडियो वायरल






पूरे घटनाक्रम और वायरल वीडियों की जांच की जा रही है आरोप सही पाए जाने पर तत्काल आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-

एआरओ चारूल यादव
Pages: [1]
View full version: ग्रेटर नोएडा में सर्वे लेखपाल का रिश्वत लेते Video वायरल, किसानों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग