cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

कुशीनगर में युवक ने पत्नी के नाम लिखा सुसाइड नोट, बैंक लेनदेन और आभूषणों की दी जानकारी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/dead_Body-1771321545780_m.webp

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



संवाद सूत्र, सिसवा महंथ, (कुशीनगर)। चार दिन पूर्व दिल्ली से परिवार के पास आए युवक ने पत्नी के नाम सुसाइड नोट लिख आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में बैंक खाते व लेनदेन संग रखे आभूषणों के बारे में जानकारी लिखी है।

कसया के मधवापुर में सोमवार को सामने आई इस घटना को प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही पुलिस इसका कारण तलाशने में जुटी है। फाेरेंसिक टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किए। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मधवापुर निवासी 45 वर्षीय राकेश चतुर्वेदी काफी दिनों से रोजगार के सिलसिले में दिल्ली रहते थे। उनकी पत्नी शुभम कसया में क्वार्टर लेकर बच्चों को पढ़ाती हैं। चार दिन पूर्व राकेश घर आए। रविवार की देर शाम वह पत्नी के पास से गांव गए।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में एक वर्ष में दस थाने में पॉक्सो एक्ट के दर्ज 32 मुकदमे झूठे, कई निर्दोषों को जाना पड़ा जेल

सोमवार की सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने खिड़की से देखा तो छत की कुंडी से उनका शव लटका दिखा। कुछ देर बाद स्वजन की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो शव के के समीप बिस्तर पर सुसाइड नोट मिला जो पत्नी को संबोधित था। उसमें बताया गया है कि कहां-कहां से पैसा लिया या दिया हूं। आभूषण कहां रखा हूं। फोरेंसिक टीम ने सुसाइड नोट के अतिरिक्त अन्य साक्ष्य इकट्ठा किए।

थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, क्योंकि कमरा अंदर से बंद था। इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अंत्य परीक्षण की रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद सभी पहलुओं पर जांच कर घटना कारण पता किया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: कुशीनगर में युवक ने पत्नी के नाम लिखा सुसाइड नोट, बैंक लेनदेन और आभूषणों की दी जानकारी