श्रावस्ती में बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी, कल से 41 केंद्रों पर शुरू होंगे एग्जाम
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/UP-Board-exam-2026-(1)-1771323160351_m.webpजागरण संवाददाता, श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों को पांच सेक्टर में बांटा गया है।
हाईस्कूल के 13443 व इंटरमीडिएट के 9832 अभ्यर्थी परीक्षा में लेंगे हिस्सा मंगलवार को सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों की देखरेख में सीटिंग स्लिप चस्पा की गई।
नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच सेक्टर व 41 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
औचक निरीक्षण कर परीक्षा की सुचिता जांचने के लिए छह टीमों का गठन किया गया है।
पहले दिन की परीक्षा का विवरण
पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11.45 बजे तक होगी। इसमें हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। इसमें इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा हाेगी।
100 मीटर की परिधि में बाहरी नहीं होंगे प्रवेश
परीक्षा केंद्र के आसपास 100 मीटर की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी निषेधाज्ञा लागू रहेगी। केंद्र से न्यूनतम एक किमी की परिधि में फोटो स्टेट व स्कैनर मशीन प्रतिबंधित रहेगा। आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं होगा। केंद्रों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के अलावा किसी भी व्यक्ति को शस्त्र लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।
Pages:
[1]