LHC0088 Publish time 2026-2-17 15:57:09

हरियाणा में नशे की बढ़ती समस्या पर कुमारी सैलजा चिंतित, नायब सरकार पर साधा निशाना

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/kumari-selja-1771324669410_m.webp

नशे पर सरकार की उदासीनता खतरनाक, युवाओं का भविष्य दांव पर: कुमारी सैलजा



जागरण संवाददाता, सिरसा। सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा, विशेषकर पंजाब से सटे जिलों में तेजी से फैल रहे नशे पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे की बढ़ती समस्या अत्यंत गंभीर रूप ले चुकी है, लेकिन राज्य सरकार इस ओर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रही।

सांसद सैलजा ने आरोप लगाया कि नशा तस्करों के सामने प्रदेश का प्रशासन लगभग पंगु नजर आ रहा है, जिसके कारण लगातार युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल औपचारिक बयानबाजी तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही।

उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को केवल कानून-व्यवस्था के दायरे में सीमित करके नहीं देखा जा सकता। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी भी युवाओं को नशे और अपराध की ओर धकेलने का एक बड़ा कारण है। जब तक सरकार रोजगार सृजन पर ठोस कदम नहीं उठाएगी, तब तक नशे के खिलाफ लड़ाई अधूरी रहेगी।
सिरसा-कोटा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

सांसद कुमारी सैलजा ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर डिंग मंडी (सिरसा) रेलवे स्टेशन पर सिरसा-कोटा-सिरसा एक्सप्रेस के ठहराव को पुन: बहाल करने तथा फिरोजपुर-मुंबई जनता एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19023/19024) का संचालन दोबारा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहले सिरसा-कोटा एक्सप्रेस के ठहराव से आसपास के 20-25 गांवों के यात्रियों, विद्यार्थियों और मरीजों को बड़ी सुविधा मिलती थी, लेकिन ठहराव बंद होने से लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है।
Pages: [1]
View full version: हरियाणा में नशे की बढ़ती समस्या पर कुमारी सैलजा चिंतित, नायब सरकार पर साधा निशाना