LHC0088 Publish time 2026-2-17 15:57:11

साहब सैलरी कब आएगा... सोनीपत के खरखौदा में चौकीदारों को वेतन में देरी, एसडीएम से की शिकायत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/letter-1771324344390_m.webp

एसडीएम कार्यालय पहुंचे चौकीदारों की समस्या सुनते एसडीएम डॉ. निर्मल नागर। जागरण



संवाद सहयोगी, खरखौदा (सोनीपत)। क्षेत्र के हरियाणा ग्रामीण चौकीदारों ने समय पर वेतन न मिलने की समस्या को एसडीएम डा. निर्मल नागर के समक्ष उठाते हुए समाधान कराने की मांग उठाई गई।

चौकीदारों का कहना है कि दो वर्ष से वह इस परेशानी को झेल रहे हैं। उन्हें 15 से 20 दिन की देरी कर वेतन दिया जाता है, जिससे वह आर्थिक संकट झेल रहे हैं।

चौकीदारों का कहना है कि 5 फरवरी को बजट जारी हो चुका है, लेकिन आज तक उनके खातों में वेतन नहीं पहुंचा। उनका आरोप है कि हर महीने उन्हें ऐसी ही परिस्थिति का सामना करना पड़ता है। जिससे परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो जाता है। चौकीदार अमित ने बताया कि उन्हें पांच माह से वेतन नहीं मिला है।
वेतन जारी करने के लिए किया अनुरोध

इसी समस्या को लेकर जयभगवान, विनोद, संदीप, राजेंद्र, नरेश, पवन और सुनील सहित अन्य चौकीदार एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम डा. निर्मल नागर से समय पर वेतन जारी कराने की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया।

चौकीदारों ने इस दौरान कहा कि उनके साथ जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है, पांच फरवरी को बजट आ चुका, लेकिन बीडीपीओ कार्यालय में स्टाफ द्वारा उन्हें बजट नहीं होने का हवाला दिया जा रहा है।

यह परेशानी वह दो साल से झेल रहे हैं। इस पर एसडीएम डा. निर्मल नागर ने चौकीदारों को आश्वासन दिया कि जल्द उनका वेतन खातों में भिजवाया जाएगा और आगे से समय पर वेतन दिलाने की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- 26 साल बाद चौकीदार को मिला न्याय, हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार के फैसले को किया रद; अब ब्याज सहित मिलेंगे सभी लाभ
Pages: [1]
View full version: साहब सैलरी कब आएगा... सोनीपत के खरखौदा में चौकीदारों को वेतन में देरी, एसडीएम से की शिकायत