यमुनानगर में छात्रा से छेड़छाड़, दो युवकों पर मामला दर्ज
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/FIR-1771324854832_m.webpकिशोरी से छेड़छाड़ के आरोपितों पर केस।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। जगाधरी की कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय छात्रा के साथ अभि व यश नाम के युवक ने छेड़छाड़ की। किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी निजी स्कूल में पढ़ती है।
सोमवार को वह स्कूल से लौट रही थी। तभी अभि व यश ने उसका पीछा किया। आरोप है कि आरोपित उसका कई दिनों से पीछा कर रहे हैं। रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।
Pages:
[1]