Chikheang Publish time 2026-2-17 16:26:45

केरल में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, रेस्तरां सील

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/DEATH--1771326595221_m.webp

फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत। (प्रतीकात्मक)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल के एक रेस्तरां में खाना खाने के बाद संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से कोल्लम जिले में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, परिवार के दो अन्य सदस्य भी बीमार पड़े हैं और उनका इलाज चल रहा है। एहतियात के तौर पर संबंधित रेस्तरां को सील कर दिया गया है तथा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम वहां जल्द निरीक्षण करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात उसी रेस्तरां में सैकड़ों लोगों ने भोजन किया था, लेकिन अब तक किसी अन्य व्यक्ति के बीमार होने की सूचना नहीं मिली है।

पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- मंडला में सनसनीखेज हत्याकांड : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार


Pages: [1]
View full version: केरल में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, रेस्तरां सील