LHC0088 Publish time 2026-2-17 18:26:40

सिद्धार्थनगर में मौसम ने ली करवट, अब बढ़ेगा तापमान; फरवरी में ही होगा गर्मी का एहसास

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/heat-wave-(2)-1771333732232_m.webp

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। इस बार फरवरी महीने में ही गर्मी एहसास कराएगी। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और तेज धूप खिली रहेगी। हालांकि मंगलवार को मौसम ने करवट बदली और सुबह में घना कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ते कोहरा छंटा तो फिर सूरज की चमक बढ़ गई।

इधर कोहरे से निजात मिल गई थी, पर सुबह में अचानक कोहरे का घनत्व बढ़ गया। स्थिति ये रही कि नौ बजे तक सड़क पर जो वाहन चलते दिखाई दिए, उनकी हेड लाइटें जलती रहीं। समय आगे बढ़ा तो फिर सूरज के दर्शन हुए। कुछ ही समय तेज धूप छा गई। दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगे।

पिछले 24 घंटे के तापमान पर नजर डालें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 26.2 व न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस था तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.6 व न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। सुबह में कोहरे की स्थिति के बाद पूरे दिन मौसम साफ रहा।

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि आगे कोहरे से निजात मिलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के कारण मौसम गर्म होना शुरू हो जाएगा। फरवरी के बाकी बचे दिनों में मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना है।
स्वास्थ्य के प्रति बरतें सतर्कता

इटवा : मौसम में परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। चिकित्सा अधीक्षक खुनियांव डा. पुलस्त्य यादव ने बताया कि मौसम कभी गर्म तो कभी ठंडा हो जा रहा है, इसको लेकर लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। शुरूआती और जाते समय की ठंड में सतर्कता नहीं बरती गई तो लोग बीमार हो सकते हैं, विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में चार थाना प्रभारी समेत नौ सब इंस्‍पेक्‍टरों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल, आदेश जारी
Pages: [1]
View full version: सिद्धार्थनगर में मौसम ने ली करवट, अब बढ़ेगा तापमान; फरवरी में ही होगा गर्मी का एहसास