cy520520 Publish time 2026-2-17 18:26:54

दवा खिलाकर बेहोश किया, पजामे के नाड़े से गला घोंट दिया; झज्जर में BA स्टूडेंट की हत्या करने वाला मामा गिरफ्तार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Arrest-1771334050081_m.webp

झज्जर के 19 वर्षीय छात्र यशु चाहर की हत्या का खुलासा (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, झज्जर। झज्जर के सिलानी केसो गांव से लापता 19 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक की हत्या कर शव को 5 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया गया था। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए मृतक के मामा पक्ष के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।

आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र से शव बरामद कर पीजीआइ में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम अभी नहीं हो सका है।

मृतक की पहचान यशु चाहर (19) निवासी सिलानी केसो के रूप में हुई है। वह नेहरू कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और 29 दिसंबर को घर से कॉलेज जाने के बाद लापता हो गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इंदरसेन, जो मृतक की मां के मामा का बेटा और बाघपुर स्कूल में शिक्षक है, उसे बहाने से अपने साथ ले गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पहले युवक को नींद की गोलियां देकर एक कमरे में रखा और 5 जनवरी को पजामे के नाड़े से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए उसने पहले से गड्ढा खोद रखा था, जहां शव को दफनाने के बाद युवक के मोबाइल से स्वजन को वाट्सएप संदेश भेजकर गुमराह करता रहा। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
Pages: [1]
View full version: दवा खिलाकर बेहोश किया, पजामे के नाड़े से गला घोंट दिया; झज्जर में BA स्टूडेंट की हत्या करने वाला मामा गिरफ्तार