Chikheang Publish time 2026-2-17 18:27:01

हिमाचल प्रदेश ने जीती औली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप, आंचल ठाकुर बनीं बेस्ट स्कीयर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Auli-Games-Winner-1771333994868_m.webp

औली में आयोजित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप में अब्बल रही महिला खिलाड़ी शो चेक व मेडल लेते हुए । जागरण



संवाद सहयोगी, औली (चमोली)। औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप व विंटर कार्निवल का सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समापन हो गया।

चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम ने छह स्वर्ण, पांच रजत व छह कांस्य पदक जीतकर कुल 17 पदकों के साथ ओवरआल चैंपियनशिप की ट्राफी अपने नाम की।

दो स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमाचल की खिलाड़ी आंचल ठाकुर को प्रतियोगिता की \“बेस्ट स्कीयर\“ चुना गया।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/17/template/image/Aanchal-Thakur-1771334339307.jpg

पदक तालिका में दूसरे स्थान पर सेना की टीम रही, जिसने तीन स्वर्ण, पांच रजत व चार कांस्य समेत कुल 12 पदक जीते। जम्मू-कश्मीर की टीम दो स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर रही।

मेजबान उत्तराखंड की झोली में एक स्वर्ण व दो कांस्य पदक आए, जबकि महाराष्ट्र की टीम को एक रजत पर संतोष करना पड़ा। स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 51 हजार, 41 हजार और 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

मुख्य अतिथि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद, आइटीबीपी स्कीइंग संस्थान के आइजी अखिलेश यादव, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जीएमवीएन के महाप्रबंधक लक्ष्मीराज चौहान, जोशीमठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के अलावा मेडल व प्रमाण पत्र दिए।

चैंपियनशिप में उत्तराखंड-ए, उत्तराखंड-बी, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, सीआरपीएफ, आइटीबीपी व सेना समेत 17 टीमों ने प्रतिभाग किया।

समापन पर लोकगायक किशन महिपाल ने प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। इस अवसर पर आइटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट नानक चंद, विंटर गेम्स एसोसिएशन के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल, सह सचिव अजय भट्ट, विजयंत रावत, विक्रम फर्स्वाण, कुलदीप बंगारी, विमलेश पंवार, राजीव मेहता, विकेश डिमरी, प्रदीप मंद्रवाल, कमल किशोर डिमरी, प्रीति डिमरी, वीरेंद्र गुसाईं, विक्रम सिंह रावत सहित आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- औली में स्कीइंग चैंपियनशिप के बाद सफाई अभियान तेज, 13 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया गया

यह भी पढ़ें- देश में पहली बार औली ने रचा नया कीर्तिमान, दूधिया रोशनी में दिखा नाइट स्कीइंग का रोमांच
Pages: [1]
View full version: हिमाचल प्रदेश ने जीती औली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप, आंचल ठाकुर बनीं बेस्ट स्कीयर