होली पर परिवहन निगम के कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, इस वजह से लिया गया फैसला
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/up-roadways-(1)-1771335585111_m.webpजागरण संवाददाता, रायबरेली। होली पर्व को देखते हुए परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने त्योहार के दौरान अतिरिक्त सेवाएं देने और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए चालक और परिचालकों को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने की तैयारी की है।
होली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटते हैं, जिससे बसों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए डिपो से अतिरिक्त बसों के संचालन की भी योजना बनाई गई है।
क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहायक का कहना है कि चार मार्च को होली है। इसको लेकर 28 फरवरी से नौ मार्च तक बसों का संचालन दूर के मार्ग से लेकर ग्रामीणांचल तक किया जाएगा। इस बार सत प्रतिशत बसों का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर चालक और परिचालक निर्धारित लक्ष्य से अधिक फेरे लगाएंगे अथवा अतिरिक्त ड्यूटी करेंगे, उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें- होली से पहले कानपुर रोड पर सात बसों का संचालन शुरू, घर जाने में यात्रियों को होगी सहूलियत
Pages:
[1]