LHC0088 Publish time 2026-2-17 19:26:57

दरभंगा-जयनगर NH पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, अचानक मची अफरा-तफरी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Trucks-Collide-1771337190205_m.webp

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बालू लदा ट्रक। जागरण



संवाद सहयोगी, दरभंगा । सदर थाना क्षेत्र के दरभंगा एयरपोर्ट स्थित दरभंगा-जयनगर एनएच पर मंगलवार को दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। इसमें एक ट्रक के चालक और सह चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

ऐसे में घटना के दौरान किसी भी तरह की हताहत होने की सूचना नहीं है। बालू लदे ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दूसरा चालक अपने ट्रक को जयनगर की ओर लेकर फरार हो गया।

दुर्घटना के कारण एयरपोर्ट के आस पास फ्लाइट के प्रतीक्षा में खड़े यात्रियों और स्वजन में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। आधे घंटे तक सरक पर दोनों ओर से आने व जानेवाले वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा।

लोगों को गलियों का सहारा लेकर जाना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त ट्रक से बालू को अनलोड कराया। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को किनारे लगाया। इसके बाद दोनों ओर से वाहनों का परिचालन शुरू हुआ।

उधर, ट्रक चालक नालंदा जिला के तारथरी थाना क्षेत्र के छत्बन बीघा निवासी राजीव कुमार ने बताया कि अरवल से बालू लेकर रहिका जा रहे थे। इस दौरान सामने से जा रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

जिससे टक्कर हो गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दूसरे ट्रक की खोज की जा रही है। कुछ ही पल में यातायात व्यवस्था को सुगम कर दिया गया।
ट्रैक्टर से टक्कर में टेंपो सवार महिला की मौत

दरभंगा। भालपट्टी थाना क्षेत्र मुरिया टाली गुमटी के पास मंगलवार को ट्रैक्टर और टेंपो की टक्कर हो गई। इसमें टेंपो सवार एक महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के नरपति नगर वार्ड नंबर 11 निवासी रमन कुमार मंडल की पत्नी रूपा देवी (42) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम परिसर में मौजूद पति रमण कुमार मंडल ने बताया कि दोनों पति-पत्नी टेंपो से छोटाईपट्टी से अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उनकी पत्नी टक्कर लगते ही नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

आनन-फानन में उसे सकरी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। मृतका अपने पीछे दो पुत्र 25 और 22 वर्ष छोड़ गई हैं, दोनों अविवाहित हैं। भालपट्टी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को शव सौंप दिया।
Pages: [1]
View full version: दरभंगा-जयनगर NH पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, अचानक मची अफरा-तफरी