रामपुर के बिलासपुर में कस्टमर पर रायफल तानने वाले पंप कर्मी समेत दो गिरफ्तार, भेजा जेल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/C-341-1-MBD1021-441038-1771337466398-1771337477767_m.webpसंवाद सहयोगी, बिलासपुर। पेट्रोल पंप पर ग्राहक के ऊपर लाइसेंसी राइफल तानने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घटना में संलिप्त दोनों आरोपितों का चालान कर दिया है।
बीती 12 फरवरी को नैनीताल हाईवे स्थित पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर सीएनजी भरवाने के लिए गाड़ियों की कतार लगी थी। इसी दौरान गाड़ी लाइन में लगाने को लेकर ग्राहकों और पंप कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया था कि मारपीट की नौबत आ गई थी।
आरोप है कि पंप कर्मियों ने ग्राहक से न केवल गाली-गलौज की, बल्कि गार्ड ने तो पंप के केबिन में रखी अपनी लाइसेंसी राइफल निकालकर ग्राहक पर तान दी। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 15 फरवरी को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि रुद्र बिलास चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिंह की टीम ने मामले की जांच करते हुए दो मुख्य आरोपित को दबोच लिया है। आरोपियों की पहचान विरेन्द्र पुत्र बनवारी लाल, निवासी प्रीत विहार कालोनी, रुद्रपुर उत्तराखंड, सुरजीत सिंह पुत्र मुन्ने लाल, निवासी कासियापुरा, थाना मिलक के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- यूपी के 3 जिलों में बिजली विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, चोरी करते पकड़े गए 18 उपभोक्ता
Pages:
[1]