cy520520 Publish time 2026-2-17 19:57:01

यूपी के इस जिले में SIR सर्वे के दौरान 12 लाख से अधिक वोटरों का कटा नाम, मगर अब तक सिर्फ 2.5 लाख ने भरा फॉर्म-6

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/SIR-Update-1771339391158_m.webp

ढाई लाख ने अब तक भरा फार्म-छह, पश्चिमी विस सबसे आगे



जागरण संवाददाता, लखनऊ। एसआइआर सर्वे के दौरान 12 लाख से अधिक वोटरों को बाहर कर दिया गया, लेकिन नए वोटरों के लिए फार्म-6 भरने का आंकड़ा ढाई लाख पहुंच रहा है। अब तक लखनऊ में फार्म-6 भरने वालों की संख्या 244251 हो गई है। सबसे अधिक लखनऊ पश्चिम विधानसभा में नए वोटर बनने के लिए फार्म भरे गए हैं।

दूसरे नंबर पर सरोजनीनगर विधानसभा है जहां पर 37 हजार से अधिक नए आवेदन किए हैं। तीसरे नंबर पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र है। नए फार्म भरने के साथ ही इस दौरान दावे और आपत्तियों पर सुनवाई भी चल रही है। छह मार्च तक दावे और आपत्तियों पर सुनवाई होगी जिसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

एसआइआर का पहले से ही विरोध कर रही कांग्रेस फार्म-6 को लेकर भी आरोप लगा रही है। कांग्रेस का कहन है कि आयोग की तरह से नए वोटरों के बारे में जो सूची दी जा रही है उस पर बूथ और सेंटर का नाम नहीं जिससे उन नामों को सत्यापित नहीं किया जा सकता आरोप है कि सत्ता पक्ष को लाभ देने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

अब तक फार्म-6

[*]मलिहाबाद -21242
[*]बीकेटी- 29509
[*]सरोजनीनगर- 37063
[*]लखनऊ पश्चिम- 51503
[*]लखनऊ उत्तर- 33550
[*]लखनऊ पूर्वी - 22002
[*]लखनऊ मध्य - 18091
[*]लखनऊ कैंट - 15696
[*]मोहनलालगंज - 15575


एसआइआर के दौरान कहां कितने घटे मतदाता



    विस क्षेत्र मतदाता संख्या मतदान प्रतिशत


   उत्तर
   191,597
   61.46%


   सरोजनीनगर
   189,185
   68.44%


   पूर्व
   170,095
   62.99%


   कैंट
   142,992
   60.75%


   पश्चिम
   142,289
   69.80%


   मध्य
   128,754
   65.25%


   बीकेटी
   110,271
   77.66%


   मलिहाबाद
   64,170
   82.54%


   मोहनलालगंज
   60,785
   82.99%


   कुल
   1,200,138
   69.85%


Pages: [1]
View full version: यूपी के इस जिले में SIR सर्वे के दौरान 12 लाख से अधिक वोटरों का कटा नाम, मगर अब तक सिर्फ 2.5 लाख ने भरा फॉर्म-6