deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

Jamshedpur News : शादी समारोह से लौटते समय पलटा ऑटो, एक ही परिवार के आठ लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/haldipokhar.accidentjpg-1771338969155_m.webp

एमजीएम अस्‍पताल में इलाजरत महिला।



जागरण टीम, पोटका/चांडिल। पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार को दो सड़क हादसे हुए। पहले मामले में कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर में एक ऑटो पलटने से तीन बच्चियां समेत आठ लोग घायल हो गए, वहीं ईचागढ़ में वाहनों की भिड़ंत में एक पिकअप वैन क्षतिग्रस्त हो गई।
हल्दीपोखर हादसा: ट्रेन पकड़ने जा रहे थे यात्री

हल्दीपोखर बंगला बोर्ड मध्य विद्यालय के समीप मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त ऑटो में सवार लोग ओड़िशा के राउरकेला के निवासी थे, जो हेंसड़ा गांव में एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।

घायलों के अनुसार, अचानक ऑटो का हैंडल फंस जाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। हादसे में सुको मुखी, रीमा कालिंदी, मिस्टी कालिंदी, पूर्णिमा कालिंदी और सुजाता पात्र समेत आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें चार महिलाएं, एक पुरुष और तीन बच्चियां शामिल हैं।

दो बच्चियों और एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा है।
ईचागढ़ हादसा: बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई सब्जी वैन

दूसरी घटना ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चौका-पातकुम मार्ग पर गौरांगकोचा के पास हुई। सुबह करीब 10 बजे एक सब्जी लदी पिकअप वैन ने बालू लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे सामने से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांक‍ि इस हादसे में किसी के हताहत होने या चोट लगने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ओवरटेक के दौरान सावधानी बरतें और गति सीमा का पालन करें।
Pages: [1]
View full version: Jamshedpur News : शादी समारोह से लौटते समय पलटा ऑटो, एक ही परिवार के आठ लोग घायल, 3 की हालत गंभीर