cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

अंबेडकरनगर में अवैध कब्जेदारों को बुलडोजर का डर, खुद ही हटाने लगे अतिक्रमण

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/C-449-1-LKO1464-425568-1771340807482-1771340818430_m.webp

अवैध कब्जेदार खुद ही हटाने लगे अतिक्रमण।



संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर फुटपाथ व नालियाें पर अतिक्रमण करने वाले लोगों में बुलडोजर का खौफ दिखने लगा है। विक्रमादित्य सिंह तिराहा, पटेल नगर, शहजादपुर के पहितीपुर व दोस्तपुर मार्ग पर बुलडोजर के डर से स्थानीय लोग हथौड़ा और कटर मशीन से अवैध अतिक्रमण को हटाने में लोग जुटे हैं।

उनका कहना है प्रशासन बुलडोजर से हटाएगा तो ज्यादा क्षतिग्रस्त होगा समय रहते स्वयं अतिक्रमण हटा लिया जाए। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग एवं नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए फिर बुलडोजर चलाया जाएगा।

अकबरपुर शहर की प्रमुख सड़कों पर सुगम यातायात व सड़क की भूमि खाली कराने के लिए लोक निर्माण विभाग और नगरपालिका छह फरवरी को 300 भवनों को अतिक्रमण के रूप में चिह्नित कर लाल निशान लगाते हुए भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया है।

पहली फरवरी को अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर करीब 206 दुकानों व मकानों पर बुलडोजर चलाकर स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण ध्वस्त किया था। अब टांडा, दोस्तपुर मार्ग व ओवरब्रिज के नीचे, पटेलनगर, बसखारी और पहितीपुर मार्ग पर स्थित 300 से अधिक दुकानों-मकानों को ध्वस्त करने की तैयारी है।

सड़क किनारे से चार मीटर से छह मीटर अंदर तक अतिक्रमण हटाने के दायरे में लिया जा रहा है। स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर चला ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने लाल निशान लगाने के बाद दुकानदार खुद ही अतिक्रमण तोड़ने तोड़ रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता अजय जायसवाल व अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत ने बताया कि नोटिस के साथ स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए अलाउंस करवाया गया है।

20 फरवरी से 25 फरवरी के बीच में बुलडोजर की कार्रवाई प्रारंभ किया जाएगा। जो लोग अतिक्रमण नहीं हटाएंगे उनका बुलडोजर से हटाया जाएगा तथा जुर्माना भी लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- किसान से 1.30 लाख की साइबर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर खेत की फाइल पास कराने का दिया झांसा

यह भी पढ़ें- एक लाइन के लिए दो प्लेटफॉर्म? यात्री ने पूछा सवाल तो संकट में पड़ा रेलवे
Pages: [1]
View full version: अंबेडकरनगर में अवैध कब्जेदारों को बुलडोजर का डर, खुद ही हटाने लगे अतिक्रमण