LHC0088 Publish time 2026-2-17 20:56:49

9 मार्च से बंद होने वाली भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस को मिला एक्सटेंशन, अब होली स्पेशल बनकर चलेगी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Bhagalpur-Train-1771343387372_m.webp

9 मार्च से बंद होने वाली भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस को मिला एक्सटेंशन



जागरण संवाददाता, भागलपुर। पिछले छह साल से भागलपुर से गांधीधाम तक चलने वाली भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस का 09 मार्च से संचालन बंद करने का निर्णय लिया गया था। इस संबंध में 30 दिसंबर को रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई।

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर चीफ पैसेंजर ट्रांस मैनेजर काशी राजकुमार ने 08 जनवरी को पूर्व रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर को पत्र लिखकर टिकट बुकिंग पर 09 मार्च से रोक लगाने के लिए कहा था, लेकिन होली में भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन के संचालन में विस्तार किया गया है। ट्रेन होली स्पेशल बनकर चलेगी।

मालदा मंडल के पीआरए के अनुसार, 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर होली स्पेशल के संचालन समय-सारणी, ठहराव व संचालन रूट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले की तरह ही इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। 09451 गांधीधाम-भागलपुर होली स्पेशल गांधीधाम से शुक्रवार को चलेगी।

गांधीधाम से 06 मार्च, 13 मार्च, 20 मार्च व 27 मार्च को चलेगी। वहीं, 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल सोमवार को भागलपुर से चलेगी। भागलपुर से ये ट्रेन 09 मार्च, 16 मार्च, 23 मार्च व 30 मार्च को चलेगी। गांधीधाम साप्ताहिक 20 कोच है। जिसमें टू, थ्री एसी व स्लीपर, कोच शामिल है।

यह ट्रेन रविवार को भागलपुर आती है और सोमवार की सुबह पांच बजे यहां से खुलती है। ट्रेन मुंगेर, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज होकर चल रही है।

भागलपुर से गांधीधाम तक का सफर 51 घंटे का है। अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) स्टेशन पर भी रुकती है। इस ट्रेन का संचालन 2019 से हो रहा है।
Pages: [1]
View full version: 9 मार्च से बंद होने वाली भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस को मिला एक्सटेंशन, अब होली स्पेशल बनकर चलेगी