cy520520 Publish time 2026-2-17 20:56:50

मोबाइल की बैटरी फटने से घायल तीन वर्षीय बच्ची की मौत, अचानक हुआ विस्फोट

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/C-207-1-GKP1091-491176-1771343411641-1771343422037_m.webp

मोबाइल की बैटरी फटने से घायल तीन वर्षीय बच्ची की मौत।



संवाद सूत्र, भैरोगंज (कुशीनगर)। मोबाइल से बैटरी निकाल कर सोनल पैनल द्वारा सीधे चार्ज करने के दौरान हुए ब्लास्ट से घायल तीन वर्षीय बच्ची घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल गोरखपुर में उपचार के दौरा मृत्यु हो गई। मोबाइल लावा कंपनी का बताया जा रहा है। घटना जटहां बाजार थाना के कंठीछपरा गांव में हुई।

सिंहासन प्रसाद कामगार के रूप में परदेश में कार्य कर करते हैं। वर्तमान में गुजरात में हैं। घर पर उनकी पत्नी मूरती देवी सुबह लगभग 11 बजे अपने मोबाइल की बैटरी निकाल कर घर में लगे सोलर पैनल से चार्ज करने के लिए जुगाड़ से तार से जोड़ा था। वहीं टिनशेड के नीचे अपनी तीन वर्षीय बच्ची सृष्टि के साथ बैठी हुई थीं।

कुछ देर बाद अचानक बैटरी ब्लास्ट के साथ बच्ची के सिर पर आ गिरी। सिर में गंभीर चोट आई। स्वजन जिला अस्पताल रविंद्र नगर धूस ले गए तो डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें- गोशालाओं की बदहाल स्थिति पर कंकाल लेकर किया प्रदर्शन, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, शव को रौंदते रहे वाहन
Pages: [1]
View full version: मोबाइल की बैटरी फटने से घायल तीन वर्षीय बच्ची की मौत, अचानक हुआ विस्फोट