deltin33 Publish time 2026-2-17 21:27:03

यूपी के सरकारी कर्मचार‍ियों की सैलरी और पेंशन को लेकर बड़ा अपडेट, होली की वजह से हो सकता है ये बदलाव

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/cm-yogi-(21)-1771344860641_m.webp

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ की फाइल फोटो।



राज्‍य ब्‍यूरो, लखनऊ। मार्च के पहले ही सप्ताह में होली को देखते हुए राज्य कर्मियों का वेतन इसी माह के अंत में दे देने की तैयारी है। पैसे के अभाव में किसी कार्मिक की होली खराब न हो इसलिए सरकार जल्द ही इसके लिए आदेश जारी कर सकती है।

यह आदेश होने पर फरवरी का वेतन जिसका भुगतान नियमत: एक मार्च को किया जाना है, उसका भुगतान फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही कर दिया जाएगा। विधानमंडल बजट सत्र समाप्त होने पर सरकार की तरफ से इसके लिए आदेश जारी किए जाने की संभावना है। 26 व 27 फरवरी को वेतन दे दिए जाने का आदेश हो जाने की संभावना है।

एक मार्च को रविवार पड़ने और इसके बाद होली पर्व को देखते हुए वेतन और पेंशन इसी माह के अंत में दिए जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- \“श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं अखिलेश\“, इटावा में केदारेश्वर मंदिर न‍िर्माण पर CM योगी ने कहा- नीयत साफ नहीं है
Pages: [1]
View full version: यूपी के सरकारी कर्मचार‍ियों की सैलरी और पेंशन को लेकर बड़ा अपडेट, होली की वजह से हो सकता है ये बदलाव