Chikheang Publish time 2026-2-17 21:27:12

2000 रुपये में लखनऊ से अयोध्या का टूर पैकेज, वरिष्ठ नागरिकों को 1500 रुपये में मिलेगी सुविधा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/ram-mandir-ayodhya-(2)-1771345200488_m.webp



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य पर्यटन विकास निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लखनऊ से अयोध्या तक ‘सुगम दर्शन’ टूर पैकेज शुरू किया है। यह व्यवस्था अयोध्या जिला प्रशासन के सहयोग से की गई है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पहली यात्रा 21 फरवरी को प्रस्तावित है। बुकिंग यूपीएसटीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है। यात्रा सुबह आठ बजे होटल गोमती, लखनऊ से शुरू होकर 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। श्रद्धालु हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि और कनक भवन के दर्शन करेंगे। दोपहर का भोजन सरयू गेस्ट हाउस में होगा।इसके बाद राम की पैड़ी और नागेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। शाम 8:30 बजे लखनऊ वापसी होगी।

पैकेज में सुगम दर्शन, भोजन, चाय, गाइड, पेयजल और स्मृति-चिन्ह शामिल हैं। शुल्क वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1500 रुपये और अन्य के लिए 2000 रुपये है। यूपीएसटीडीसी लखनऊ दर्शन, नैमिषारण्य, वाराणसी-प्रयागराज और दुधवा के लिए भी पैकेज चला रहा है। 2025 में अयोध्या में 29 करोड़ से अधिक पर्यटक आए, जिनमें 65 हजार विदेशी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षाएं कल से, लखनऊ से भी रहेगी हर परीक्षा केंद्र पर पैनी नजर
Pages: [1]
View full version: 2000 रुपये में लखनऊ से अयोध्या का टूर पैकेज, वरिष्ठ नागरिकों को 1500 रुपये में मिलेगी सुविधा